Raja Raghuvansi murder case : देशभर में चर्चित रहे इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड के मामले में अब एक नया विवाद सामने आया है। राजा और सोनम की शादी के …और पढ़ें
HighLights
- देशभर में चर्चित रहे इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड के मामले में अब एक नया विवाद सामने आया है
- राजा और सोनम की शादी के दौरान हुई पार्टी में केटरिंग वाले का पूरा भुगतान अब तक नहीं हुआ है
- यही वजह है कि केटरिंग वाले की ओर से स्वजन को नोटिस भेजा गया है
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : देशभर में चर्चित रहे इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड के मामले में अब एक नया विवाद सामने आया है। राजा और सोनम की शादी के दौरान हुई पार्टी में केटरिंग वाले का पूरा भुगतान अब तक नहीं हुआ है। यही वजह है कि केटरिंग वाले की ओर से स्वजन को नोटिस भेजा गया है।
केटरिंग व्यवसाई हितेश उर्फ जिम्मी रोहित द्वारा एडवोकेट जयंत दुबे के माध्यम से भेजे नोटिस में कहा है कि 10 और 11 फरवरी 2025 को हुए उक्त विवाह समारोह में उसके द्वारा केटरिंग कार्य किया गया था। इसका करीब दो लाख 82 हजार रुपया अब तक बकाया है। बार-बार मांगने के बावजूद भुगतान नहीं किया जा रहा है। बकाया भुगतान नहीं होने पर केटरिंग वाले अब कोर्ट में परिवाद प्रस्तुत करेंगे। गौरतलब है कि राजा की हत्या के आरोप में सोनल रघुवंशी फिलहाल जेल में है।
हनीमून पर की थी हत्या
सोनम पर आरोप है कि उसने मई 2025 में मेघालय में हनीमून के दौरान पति राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रची। उसने कथित रूप से अपने प्रेमी राज कुशवाह और उसके दोस्तों की मदद से वारदात को अंजाम दिया था।
राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपित सोनम रघुवंशी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए शिलांग की ट्रायल कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने उसकी जमानत निरस्त करते हुए तीन सप्ताह के भीतर आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया था। न्यायमूर्ति एम.एम. सुंदरेश और न्यायमूर्ति पी.बी. वराले की पीठ ने मेघालय सरकार की अपील स्वीकार करते हुए कहा था कि ट्रायल के इस चरण में सोनम जमानत की हकदार नहीं है।
#रज #रघवश #हतयकड #म #अब #शद #क #परट #म #कटरग #वल #क #भगतन #क #ववद #भज #नटस



Post Comment