गार्ड दीपक राजपूत ने उनको रोक लिया। पूछताछ के दौरान विवाद हो गया और दीपक ने सुरेश शर्मा सहित अन्य गार्डों को बुला लिया। आरोप है कि तपेश और कनक के साथ खुब मारपीट की गई। कनक का मोबाइल तोड़ दिया। तपेश के फोन छीन लिए और कमरे में बंद कर दिया।
By Mukesh Mangal
Publish Date: Sat, 21 Jun 2025 09:00:24 PM (IST)
Updated Date: Sat, 21 Jun 2025 09:05:57 PM (IST)
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। खुड़ैल स्थित इंडेक्स मेडिकल कॉलेज में सिक्युरिटी गार्ड और युवकों में विवाद हो गया।दोनों ने एक दूसरे के साथ मारपीट की।गार्डों ने एकमत होकर युवकों को बंधक बना लिया।उनका मोबाइल तोड़ दिया और खुब पिटाई की।पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक मंछामन गणेशनगर(उज्जैन)निवासी तपेश जयदीप वर्मा अपने साथी कनक शिवहरे निवासी फ्रीगंज (उज्जैन) के साथ रात करीब तीन बजे मेडिकल छात्रा से मिलने आए थे। दोनों कार (एमपी 09डब्ल्यूएच 1394) से कॉलेज परिसर में प्रवेश कर लिया था। गार्ड दीपक राजपूत ने उनको रोक लिया। पूछताछ के दौरान विवाद हो गया और दीपक ने सुरेश शर्मा सहित अन्य गार्डों को बुला लिया। आरोप है कि तपेश और कनक के साथ खुब मारपीट की गई। कनक का मोबाइल तोड़ दिया। तपेश के फोन छीन लिए और कमरे में बंद कर दिया। बाद में गार्ड ही दोनों को थाने लेकर पहुंचे। उधर सिक्युरिटी सुपरवाइजर दीपक राजपूत ने भी कनक और तपेश के खिलाफ शिकायत की है।
Source link
#रत #बज #मडकल #छतर #स #मलन #आए #यवक #क #सकयरट #गरड #न #बधक #बनय



Post Comment