×
रिटायर पुलिसकर्मी की पिटाई से मौत का खुलासा:  पुलिस ने साले-महिला रिश्तेदार को गिरफ्तार किया, चरित्र विवाद में हुई थी मारपीट – Betul News

रिटायर पुलिसकर्मी की पिटाई से मौत का खुलासा: पुलिस ने साले-महिला रिश्तेदार को गिरफ्तार किया, चरित्र विवाद में हुई थी मारपीट – Betul News


रिटायर पुलिसकर्मी रामकुंवर पवार की मारपीट के बाद इलाज के दौरान हुई मौत के मामले में पुलिस ने उनके साले सदाशिव पवार और एक महिला रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने डंडे से रामकुंवर के साथ मारपीट की थी। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल डंडा भी जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, 8 सितंबर को डायल 112 पर लड़ाई-झगड़े की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस पोहर गांव पहुंची। फरियादी अशोक पवार की शिकायत पर सदाशिव पवार और महिला रिश्तेदार के खिलाफ गाली-गलौज और मारपीट का मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान घायल रामकुंवर पवार की बैतूल जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 103(1) जोड़ी। पुलिस ने सदाशिव पवार और महिला रिश्तेदार को 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल डंडा जब्त कर लिया है।
एसपी वीरेंद्र जैन के मुताबिक, रामकुंवर पवार का अपने साले और महिला रिश्तेदार के साथ विवाद था। पुलिस के अनुसार, चरित्र पर लांछन लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान रामकुंवर के साथ मारपीट की गई, जिसके बाद वे घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले की जांच जारी है। रामकुंवर पवार कुछ महीने पहले ही पुलिस विभाग से रिटायर हुए थे।

#रटयर #पलसकरम #क #पटई #स #मत #क #खलस #पलस #न #सलमहल #रशतदर #क #गरफतर #कय #चरतर #ववद #म #हई #थ #मरपट #Betul #News

Post Comment