रणबीर कपूर और साई पल्लवी अभिनीत फिल्म ‘रामायण’ अपनी रिलीज से पहले जबर्दस्त सुर्खियों में हैं। इस फिल्म के निर्माण में पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा है। फिल्म का बजट करीब 4000 करोड़ रुपये है और इसे दो हिस्सों में बनाया गया है। अपनी रिलीज से पहले ही इसने एक रिकॉर्ड बना लिया है। इसके म्यूजिक राइट्स बहुत महंगे बिके हैं।
कितने करोड़ में हुआ करार?
फिल्म ‘रामायण’ के म्यूजिक राइट्स टी-सीरीज ने हासिल कर लिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक नितेश तिवारी निर्देशित इस फिल्म के दोनों पार्ट के म्यूजिक राइट्स कंपनी ने करीब 75 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। इस डील ने कई और फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। हिंदी सिनेमा में इतने ऊंचे दाम में पहली बार किसी फिल्म के म्यूजिक राइट्स बिके हैं। हालांकि, यहां यह स्पष्ट कर दें कि इसे लेकर मेकर्स की तरफ से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का तोड़ा रिकॉर्ड
सबसे महंगी म्यूजिक राइट्स की डील में अब तक रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का नाम है। इस फिल्म के राइट्स करीब 54 करोड़ में टी-सीरीज ने ही खरीदे थे। मगर, अब रणबीर कपूर की फिल्म ने ‘धुरंधर 2’ को पीछे छोड़ दिया।
किस-किस के बीच थी टक्कर?
इंडस्ट्री के सूत्रों का कहना है कि कई बड़े म्यूजिक लेबल इसके ऑडियो राइट्स हासिल करने के इच्छुक थे, जिससे यह हाल के समय की सबसे ज्यादा कॉम्पिटिटिव डील बन गई। लंबी बातचीत के बाद, टी-सीरीज ने म्यूजिक राइट्स खरीदने में बाजी मारी और 75 करोड़ की एडवांस डील में ये राइट्स हासिल कर लिए। बता दें कि ‘रामायण’ के साउंडट्रैक को लेकर पहले से ही लोगों में जबर्दस्त उत्साह है। ऑस्कर विजेता कंपोजर ए.आर. रहमान और हंस जिमर पहली बार किसी भारतीय फिल्म के लिए साथ काम कर रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म का पहला पार्ट इस साल दिवाली के अवसर पर दस्तक देगा।
Source link
#रलज #स #पहल #रणबर #क #रमयण #न #बन #डल #रकरड #इतन #करड #म #बक #मयजक #रइटस #जनए #कसन #खरद



Post Comment