दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके, सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका को रविवार को पुलिस हिरासत से रिहा कर दिया गया। रिहाई के बाद पार्टी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से संदेश जारी किया गया, जिसमें लिखा था— “कॉकरोच कभी मरते नहीं।” वहीं, आशुतोष रांका ने बताया कि पार्टी रविवार दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी।
एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त पर रिहाई
लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक, सीजेपी के तीनों नेताओं को दिल्ली कैंट स्थित कार्यपालक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के बाद उन्हें रिहा करने का आदेश दिया गया। तीनों नेताओं के वकील सौतिक बनर्जी ने भी उनकी रिहाई की पुष्टि की।
दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि मजिस्ट्रेट ने तीनों को अच्छे आचरण और शांति बनाए रखने की शर्त पर 50 हजार रुपये के बॉन्ड पर एक साल के लिए रिहा किया है। सीजेपी की लीगल हेड रत्ना सिंह के अनुसार, नेताओं को इस शर्त पर छोड़ा गया है कि वे एक वर्ष तक शांति भंग नहीं करेंगे।
एयरपोर्ट से हिरासत में लिए गए थे नेता
अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को 10 अक्टूबर को दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान से ही हिरासत में लिया गया था। यह कार्रवाई दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए की गई थी।
पार्टी ने रविवार को भी प्रदर्शन का ऐलान किया था। इसे देखते हुए जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई। अब सभी की नजर दोपहर 2 बजे होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस पर है, जहां पार्टी अपनी आगे की रणनीति और हिरासत से जुड़े घटनाक्रम पर बयान दे सकती है।
ध्रुव राठी भी हिरासत से रिहा
इसी घटनाक्रम के दौरान यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ध्रुव राठी को भी हिरासत में लिया गया था। गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता ने उनकी रिहाई की पुष्टि की। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें 10 अक्टूबर की सुबह गुरुग्राम के सेक्टर-56 स्थित केंद्रीय विहार से हिरासत में लिया गया था।
सीजेपी नेताओं की रिहाई के बाद दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन और पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर राजनीतिक घटनाक्रम पर लोगों की नजर बनी हुई है।
#रहई #क #बद #CJP #क #सदशककरच #कभ #मरत #नह #दपहर #बज #हग #परस #कनफरस #Vindhya #Bhaskar



Post Comment