हादसे में एक महिला धर्मगुरु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के मुता …और पढ़ें
नईदुनिया प्रतिनिधि,रीवा। रीवा में बुधवार को कलेक्ट्रेट के सामने तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे पैदल चल रहीं तीन जैन महिला धर्मगुरुओं को कुचल दिया।
हादसे में एक महिला धर्मगुरु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, मृत महिला धर्मगुरु की पहचान श्रुति मति माता के रूप में हुई है। वे सागर जिले की रहने वाली थीं। सतना से रीवा प्रवास पर आई थीं।
हादसे में घायल हुईं उपसमिति माता तमिलनाडु की निवासी हैं, जबकि आरिका माता जबलपुर की रहने वाली बताई गई हैं।
#रव #म #सगर #स #परवस #पर #आई #महल #धरमगरओ #क #कर #न #कचल #एक #क #मतद #गभर #घयल



Post Comment