रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देश की सामरिक परमाणु शक्ति को और मजबूत करते हुए एक नई इंटरकांटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल के सफल परीक्षण की घोषणा की है। रूस ने यह शक्ति प्रदर्शन ऐसे समय में किया है, जब पुतिन ने हाल ही में यूक्रेन युद्ध के जल्द समाप्त होने का संकेत दिया था। पुतिन ने कहा कि नई सरमत मिसाइल इस साल के अंत तक युद्धक सेवाओं के लिए तैनात कर दी जाएगी। यह मिसाइल सोवियत काल की पुरानी वोयेवोडा का स्थान लेगी।
पश्चिमी देशों की तुलना में चार गुना अधिक ताकत
पुतिन ने इस मिसाइल को दुनिया की सबसे शक्तिशाली मारक क्षमता वाला हथियार बताया है। उन्होंने दावा किया कि सरमत के वारहेड्स की शक्ति किसी भी पश्चिमी मिसाइल की तुलना में चार गुना अधिक है। फरवरी 2022 में यूक्रेन में सेना भेजने के बाद से ही पुतिन लगातार अपनी परमाणु क्षमता का प्रदर्शन कर रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह परीक्षण यूक्रेन को दी जाने वाली पश्चिमी देशों की मदद को रोकने की एक बड़ी कोशिश है।
यह भी पढ़ें: Russia: सीजफायर खत्म होते ही यूक्रेन में फिर शुरू हुआ रूस का विशेष सैन्य अभियान, क्रेमलिन ने किया एलान
मिसाइल डिफेंस सिस्टम को भेदने में सक्षम शैतान-II
पश्चिम में शैतान II के नाम से चर्चित इस मिसाइल की रेंज 35,000 किलोमीटर से भी अधिक है। पुतिन के अनुसार, यह उप-कक्षीय उड़ान भरने में सक्षम है। इसकी सटीकता और मारक क्षमता पुरानी मिसाइलों से कहीं बेहतर है। रूस ने दावा किया है कि यह मिसाइल अमेरिका के किसी भी मौजूदा डिफेंस सिस्टम को आसानी से चकमा दे सकती है। यह मिसाइल अवांगार्ड जैसे हाइपरसोनिक मिसाइल को भी ले जाने में सक्षम है, जो ध्वनि की गति से 27 गुना तेज चलते हैं।
परमाणु हथियारों की नई और खतरनाक होड़
रूस और अमेरिका के बीच अंतिम परमाणु हथियार समझौता इस साल फरवरी में समाप्त हो चुका है। ऐसे में दोनों देशों के पास अब परमाणु हथियारों की संख्या पर कोई कानूनी पाबंदी नहीं है। पुतिन ने इसके अलावा पोसीडॉन अंडरवाटर ड्रोन और बुरेवेस्टनिक क्रूज मिसाइल के अंतिम चरण में होने की भी घोषणा की है। पुतिन का कहना है कि यह कदम अमेरिकी मिसाइल शील्ड के जवाब में उठाए गए हैं, ताकि दुनिया में सामरिक शक्ति का संतुलन बना रहे।
अन्य वीडियो-
Source link
#रस #क #शकत #परदरशन #मसइल #परकषण #पर #बल #पतन #य #दनय #म #सबस #तकतवर #परमण #आधनककरण #क #कशश #तज



Post Comment