- Hindi News
- Sports
- The Purple green Tennis Center In Saudi Arabia Will Have 30 Courts, A Capacity Of 33,000 Spectators, And A Retractable Roof.
रियाद4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
यह टेनिस सेंटर किद्दिया सिटी का हिस्सा होगा, जो रियाद से करीब 50 किलोमीटर दूर बन रही नई स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट और कल्चर सिटी है। -प्रतीकात्मक फोटो
कभी टेनिस की सबसे बड़ी पहचान लंदन का विम्बलडन हुआ करता था। उसकी हरी-बैंगनी रंगत, घास से ढका सेंटर कोर्ट और शाही अंदाज दुनिया भर के खिलाड़ियों और फैंस को आकर्षित करता है। अब उसी पहचान की झलक करीब 5,000 किलोमीटर दूर सऊदी अरब के रेगिस्तान में दिखाई देने वाली है।
सऊदी अरब का नया नेशनल टेनिस सेंटर पहली नजर में विम्बलडन की याद दिला सकता है। सेंटर कोर्ट का बाहरी हिस्सा घास जैसा बनाया जाएगा, रंग भी वही हरा और बैंगनी होगा और इसकी डिजाइन भी काफी हद तक ऑल इंग्लैंड क्लब से प्रेरित है। दिलचस्प बात यह है कि इस प्रोजेक्ट को डिजाइन करने वाली आर्किटेक्चर कंपनी पॉपुलस वही है, जिसने विम्बलडन के सेंटर कोर्ट की मशहूर रिट्रैक्टेबल रूफ तैयार की थी। रिट्रैक्टेबल रूफ ऐसी छत होती है जिसे जरूरत पड़ने पर खोला और बंद किया जा सकता है। हालांकि, यहां एक बड़ा फर्क भी होगा। बाहर से यह कोर्ट भले ही घास वाला दिखे, लेकिन अंदर खिलाड़ी घास पर नहीं, बल्कि हार्ड कोर्ट पर खेलेंगे। कोर्ट की सतह भी बैंगनी और हरे रंग की होगी। सेंटर कोर्ट में 15 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी और उस पर रिट्रैक्टेबल छत लगाई जाएगी, ताकि 45 से 50 डिग्री तक पहुंचने वाली गर्मी में भी मैच आराम से कराए जा सकें। इसके अलावा 8 हजार क्षमता वाला एक और कोर्ट भी छत से ढका होगा। पूरे परिसर में कुल 30 टेनिस कोर्ट होंगे। इनमें 28 हार्ड कोर्ट, 2 क्ले कोर्ट शामिल हैं। सभी कोर्ट मिलाकर 33 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था होगी।
सऊदी के लिए यह सिर्फ एक स्टेडियम नहीं, बल्कि विजन 2030 का हिस्सा है। लक्ष्य है कि तेल पर निर्भर अर्थव्यवस्था को खेल, पर्यटन और मनोरंजन के जरिए नई पहचान दी जाए। इसी रणनीति के तहत सऊदी पहले ही कई टूर्नामेंटों का प्रायोजक बन चुका है। 2028 से एटीपी मास्टर्स-1000 टूर्नामेंट की मेजबानी भी करेगा। सिक्स किंग्स स्लैम जैसी प्रदर्शनी प्रतियोगिता में अल्कारेज, जोकोविच और यानिक सिनर जैसे सितारे खेल चुके हैं।
34 लाख करोड़ की लागत से बन रहे शहर का हिस्सा होगा टेनिस सेंटर
यह टेनिस सेंटर किद्दिया सिटी का हिस्सा होगा, जो रियाद से करीब 50 किलोमीटर दूर बन रही नई स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट और कल्चर सिटी है। इस पूरे शहर पर लगभग 34 लाख करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। यह शहर आकार में पेरिस से लगभग तीन गुना बड़ा होगा। इसी शहर में प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान स्टेडियम, 18 होल का गोल्फ कोर्स, थीम पार्क आदि बनाए जा रहे हैं।

#रगसतन #क #वमबलडनसऊद #म #परपलगरन #रग #क #टनस #सटर #म #हग #करट #हजर #दरशक #क #कषमत #और #रटरकटबल #छत



Post Comment