×
रोहित शर्मा 6 रन दूर बतौर ओपनर 16000 रनों का आंकड़े से, बनेंगे सिर्फ दूसरे भारतीय खिलाड़ी

रोहित शर्मा 6 रन दूर बतौर ओपनर 16000 रनों का आंकड़े से, बनेंगे सिर्फ दूसरे भारतीय खिलाड़ी

भारतीय टीम 13 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी, जिसमें टीम इंडिया इस फॉर्मेट में काफी लंबे समय के बाद मुकाबला खेलते दिखने वाली है। इस सीरीज के लिए स्क्वाड में जहां कुछ नए खिलाड़ियों को जगह मिली है तो वहीं पुराने खिलाड़ियों की वापसी हुई है। इस सीरीज में फैंस को जिस चीज का सबसे ज्यादा इंतजार है वह रोहित शर्मा को खेलते देखने का जिनकी फिटनेस को लेकर पहले सस्पेंस बना हुआ था, लेकिन अब उनका खेलना तय हो गया है। रोहित के पास इस सीरीज में बल्ले से एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका रहने वाला है जिसके लिए उन्हें सिर्फ 6 रन बनाने होंगे।

रोहित शर्मा बतौर ओपनर 16000 रनों से सिर्फ 6 रन दूर

इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा की गिनती बेहतरीन ओपनिंग बल्लेबाजों में की जाती है, जिसमें भले ही उन्होंने अपने करियर के शुरुआती मुकाबले मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज के रूप में खेले लेकिन ओपनिंग में मौका मिलने के बाद वह अपनी जगह इस पोजीशन पर पक्की करने में कामयाब रहे थे। रोहित का इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ओपनर रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने 358 मैचों की 383 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 45.3 के बेहतरीन औसत के साथ कुल 15994 रन बनाए हैं, जिसमें उनके नाम पर 45 शतकीय और 83 अर्धशतकीय पारियां दर्ज हैं। रोहित यदि अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में 6 रन बतौर ओपनर बनाने में कामयाब होते हैं तो वह 16000 रनों का आंकड़ा पूरा करने वाले वीरेंद्र सहवाग के बाद सिर्फ दूसरे भारतीय खिलाड़ी बनेंगे। वहीं इसके अलावा वर्ल्ड क्रिकेट में देखा जाए तो 16000 या उससे अधिक रन बनाने के मामले में सिर्फ 7वें खिलाड़ी होंगे।

वनडे में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

  • सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) – 19298 रन
  • क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) – 18867 रन
  • डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) – 18744 रन
  • ग्रीम स्मिथ (साउथ अफ्रीका) – 16950 रन
  • डेसमंड हेंस (वेस्टइंडीज) – 16120 रन
  • वीरेंद्र सहवाग (भारत) – 16119 रन
  • रोहित शर्मा (भारत) – 15994

सहवाग-हेंस को पीछे छोड़ने का भी मौका

रोहित शर्मा के पास सिर्फ बतौर ओपनर इंटरनेशनल क्रिकेट में 16000 रनों का आंकड़ा पूरा करने का ही मौका नहीं बल्कि वीरेंद्र सहवाग और डेसमंड हेंस को पीछे छोड़ने का भी मौका रहने वाला है। रोहित को इसके लिए अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में तीनों मुकाबले मिलाकर कुल 126 रन बनाने होंगे, जिसमें वह बतौर ओपनर इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में 5वें नंबर पहुंच जाएंगी।

ये भी पढ़ें

हैरी ब्रूक की जगह जो रूट को क्यों सौंपी गई कप्तानी? बेन स्टोक्स को बाहर किए जाने पर आया ECB डायरेक्टर का बयान

IND vs AFG: रोहित शर्मा ODI सीरीज में तोड़ेंगे 37 साल पुराना रिकॉर्ड, मोहिंदर अमरनाथ को पीछे छोड़ हासिल करेंगे नंबर-1 की कुर्सी

Latest Cricket News


#रहत #शरम #रन #दर #बतर #ओपनर #रन #क #आकड #स #बनग #सरफ #दसर #भरतय #खलड

Post Comment