×
लुसाने डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने दूसरी पोजीशन पर रहते हुए किया खत्म, फेंका सीजन का अपना बेस्ट थ्रो

लुसाने डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने दूसरी पोजीशन पर रहते हुए किया खत्म, फेंका सीजन का अपना बेस्ट थ्रो

भारतीय स्टार जैवलिन थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ा ने लुसाने डायमंड लीग 2026 में दूसरे स्थान पर रहते हुए खत्म किया है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के बाद ये पहला इवेंट था जिसमें नीरज एक्शन में थे और ऐसे में सभी की नजरें उनके ऊपर थी। नीरज ने इवेंट की शुरुआत ही काफी शानदार तरीके से की और पहले राउंड में ही 83.54 मीटर का थ्रो करने के साथ दूसरी पोजीशन पर अपना कब्जा कर लिया था। वहीं इसके बाद नीरज ने दूसरे राउंड में 88.05 मीटर का थ्रो किया जो उनके इस सीजन का बेस्ट थ्रो भी था और इसी के दम पर वह दूसरी पोजीशन पर रहते हुए खत्म करने में कामयाब रहे।

पहले राउंड से ही नीरज ने पकड़ की मजबूत

लुसाने डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा के लिए सबसे बड़ी चुनौती श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिरागे थे, जिन्होंने पहले राउंड में 85.99 मीटर का थ्रो किया तो वहीं नीरज की तरफ से पहले राउंड में 83.54 मीटर का थ्रो देखने को मिला। इसके बाद पहला राउंड खत्म होने पर नीरज चोपड़ा दूसरी पोजीशन पर बरकरार थे। दूसरे राउंड में रुमेश पथिरागे ने 87.06 मीटर का थ्रो किया तो वहीं नीरज ने सुधार करते हुए 88.05 मीटर का थ्रो करने के साथ पहली पोजीशन पर कब्जा कर लिया। यह नीरज का इस सीजन का बेस्ट थ्रो भी था जिसमें उन्होंने इससे पहले कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 85.83 मीटर का थ्रो किया था।

सिर्फ 8 सेंटीमीटर बेहतर थ्रो के दम पर रुमेश ने पहली पोजीशन पर किया कब्जा

तीसरे राउंड में श्रीलंकाई जैवलिन थ्रो एथलीट रुमेश पथिरागे ने 88.14 मीटर का थ्रो किया जो नीरज के थ्रो के मुकाबले सिर्फ 8 सेंटीमीटर बेहतर था। इसके दम पर वह फिर से पहली पोजीशन पर पहुंच गए तो वहीं तीसरे राउंड में नीरज चोपड़ा ने 83.72 मीटर का थ्रो किया। चौथे राउंड में नीरज ने फाउल करने के साथ 5वें राउंड में थ्रो नहीं करने का फैसला लिया जिसके चलते फैंस को उनकी फिटनेस को लेकर थोड़ी चिंता भी हुई।

आखिरी राउंड खत्म होने के साथ छठी पोजीशन पर किया खत्म

नीरज चोपड़ा को लेकर छठे और आखिरी राउंड में उनके प्रयास को लेकर सभी की नजरें टिकी हुई थी, जिसमें उन्होंने फिर से वापसी की और 86.69 मीटर का थ्रो करने के साथ दूसरी पोजीशन पर रहते हुए खत्म किया। नीरज चोपड़ा के लिए यह वापसी काफी शानदार रही।

 

window.addEventListener('load', (event) => { setTimeout(function(){ loadFacebookScript(); }, 7000); });
#लसन #डयमड #लग #म #नरज #चपड #न #दसर #पजशन #पर #रहत #हए #कय #खतम #फक #सजन #क #अपन #बसट #थर

Previous post

कल का मौसम, 22 अगस्त: शनिवार को यूपी, बिहार समेत इन इलाकों में होगी भारी बारिश, IMD अलर्ट

Next post

इंदौर के योगेश सुरजिया ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर रचा इतिहास, माउंट एल्ब्रुस की 18,510 फीट की ऊंचाई पर फहराया तिरंगा

Post Comment