16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अमेरिका के अलास्का के पास समंदर में एक बड़ी कार्गो शिप में आग लग गई। इस जहाज में 3 हजार गाड़ियां थीं, जिनमें से करीब 800 इलेक्ट्रिक कारें थीं। हादसे के वक्त जहाज मेक्सिको की ओर जा रहा था।
मंगलवार को जहाज के पीछे वाले हिस्से से धुआं उठता देखा गया। यहीं पर इलेक्ट्रिक गाड़ियां रखी थीं। आग बढ़ने लगी तो जहाज पर मौजूद 22 क्रू मेंबरों ने खुद को लाइफबोट में उतारा और जहाज छोड़ दिया। थोड़ी देर बाद पास से गुजर रहे एक दूसरे जहाज ने सभी को सुरक्षित बचा लिया। ये हादसा अलास्का के एडक द्वीप से करीब 490 किलोमीटर दूर हुआ।
जहाज का नाम मॉर्निंग मिडास है। यह 183 मीटर लंबा है और लाइबेरिया देश के झंडे तले चलता है। इसे 2006 में बनाया गया था। यह चीन के यानताई बंदरगाह से 26 मई को रवाना हुआ था और मेक्सिको के लाजारो कार्डेनास बंदरगाह जा रहा था।
Source link
#वरलड #अपडटस #अलसक #क #पस #समदर #म #करग #शप #म #आग #लग #कर #मबर #क #बचय #गय
Post Comment