20 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को यूक्रेन में पूर्ण युद्धविराम की संभावना को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि कीव युद्ध में किसी भी रुकावट का इस्तेमाल हथियार जमा करने के लिए करेगा।
यूक्रेन ने सोमवार को इस्तांबुल में हुई शांति वार्ता में मॉस्को को 30 दिन के बिना शर्त और तत्काल युद्धविराम का प्रस्ताव दिया था।
पुतिन ने कहा- “हम उन्हें युद्ध में रुकावट देकर क्यों इनाम दें, जिसका इस्तेमाल वे पश्चिमी हथियारों से अपनी सरकार को मजबूत करने, जबरन भर्ती जारी रखने और आतंकी हमलों की तैयारी के लिए करेंगे।
अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य खबरें
अमेरिका ने ईरान को नया परमाणु समझौता प्रस्ताव भेजा, ईरान ने ठुकराया

अमेरिका ने ईरान के साथ परमाणु समझौते के लिए शनिवार को एक नया प्रस्ताव भेजा था। मंगलवार को व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने इसे लेकर कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रतिनिधि स्टीव विटकॉफ ने ईरान को एक डिटेल प्रस्ताव भेजा है।
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान ने इसे स्वीकार नहीं किया, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। लेविट ने कहा- राष्ट्रपति ट्रम्प ने साफ कर दिया है कि ईरान को कभी भी परमाणु बम हासिल नहीं करने दिया जाएगा।
ट्रम्प ने अपनी सोशल मीडिया साइट ट्रुथ सोशल पर लिखा- हमारे संभावित समझौते के तहत, हम ईरान को यूरेनियम संवर्धन की बिल्कुल इजाजत नहीं देंगे।
हालांकि ईरान ने अमेरिका के इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। ईरान का कहना है कि यह प्रस्ताव उनकी इंट्रेस्ट को पूरा नहीं करता है। बुधवार को ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई ने कहा कि तेहरान यूरेनियम संवर्धन बंद नहीं करेगा।
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पहले एक पोस्ट में कहा था कि ईरान इस प्रस्ताव का जवाब अपने सिद्धांतों, राष्ट्रीय हितों और लोगों के अधिकारों के आधार पर देगा।
अमेरिका में खतरनाक फफूंदी की तस्करी के आरोप में दो चीनी नागरिकों पर मामला दर्ज

अमेरिका के न्याय विभाग ने एक खतरनाक फफूंद की तस्करी के आरोप में दो चीनी नागरिकों पर मुकदमा दर्ज किया है। इनके नाम युनकिंग जियान (33) और जुनयोंग लियू (34) है। दोनों ने फ्यूजेरियम ग्रैमिनीरम नाम की फफूंदी की तस्करी की है।
यह फफूंदी मिशिगन विश्वविद्यालय की लैब में शोध के लिए लाई गई थी। इससे फसलों में कई बीमारियां पैदा हो जाती है। वैज्ञानिक एग्रो-आतंकवाद का संभावित हथियार मानते हैं।
दोनों पर षड्यंत्र, तस्करी, झूठे बयान और वीजा धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। FBI ने युनकिंग जियान को गिरफ्तार कर लिया है।
फ्यूजेरियम ग्रैमिनीरम नाम की यह फफूंदी गेहूं, जौ, मक्का और चावल में हेड ब्लाइट नाम की बीमारी फैलाती है। यह इंसानों और जानवरों में उल्टी, लिवर डैमेज और प्रजनन से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकती है। हर साल यह बीमारी दुनिया भर में अरबों डॉलर का आर्थिक नुकसान पहुंचाती है।
चीनी सरकार से फंडिंग का आरोप
जियान पर आरोप है कि उसे इस फफूंदी पर रिसर्च के लिए चीनी सरकार से फंडिंग मिली थी। उसके इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (CCP) की सदस्यता से जुड़े दस्तावेज मिले हैं। जियान के बॉयफ्रेंड लियू, चीन की एक यूनिवर्सिटी में इसी रोगजनक पर रिसर्च कर रहे हैं।
जियान ने पहले झूठ बोला, लेकिन बाद में स्वीकार किया कि उन्होंने यह फफूंदी डेट्रॉइट एयरपोर्ट के जरिए अमेरिका में लाई थी। लियू ने भी तस्करी करने की बात कबूली।
US अटॉर्नी जेरोम गोरगन ने इसे अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया।
मलेशिया का पाकिस्तान को झटाक, भारतीय डेलिगेशन की कुआलालंपुर विजिट रोकने की मांग ठुकराई

मलेशिया ने पाकिस्तान को बड़ा डिप्लोमेटिक झटका देते हुए, भारत के ऑल पार्टी डेलिगेशन की कुआलालंपुर विजिट रोकने की मांग को ठुकरा दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिकस, पाकिस्तानी दूतावास ने मलेशियाई अधिकारियों से JDU सांसद संजय झा की लीडरशिप वाले भारतीय डेलिगेशन का प्रोग्राम रद्द करने की अपील की थी।
इस डेलिगेशन में जद(यू) के संजय झा, भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी, बृज लाल, प्रदन बरुआ और हेमंग जोशी, तृणमूल कांग्रेस के अभिषेक बनर्जी, CPM के जॉन ब्रिटास, कांग्रेस के सलमान खुरशीद और पूर्व राजनयिक मोहन कुमार शामिल थे।
ईरान में लापता हुए तीन भारतीयों को पुलिस ने छुड़ाया, एक महीने से एजेंटों ने बंधक बनाकर रखा था

ईरान में पिछले महीने लापता हुए तीन भारतीय युवकों को तेहरान पुलिस ने छुड़ा लिया है। तीनों युवकों को एजेंटों ने राजधानी तेहरान के दक्षिण इलाके वरमीन में बंधक बना रखा था। भारत में ईरानी दूतावास ने इसकी जानकारी दी है।
इनके नाम हुशनप्रीत सिंह, जसपाल सिंह और अमृतपाल सिंह हैं, जो पंजाब के रहने वाले हैं। तीनों युवक दिल्ली से ऑस्ट्रेलिया के लिए निकले थे। उन्हें ईरान में ठहरने के बहाने एजेंटों ने अगवा कर लिया था।
उनकी रिहाई के बदले एजेंटों ने परिजनों से करोड़ों रुपए की मांग की थी, जिन्हें पाकिस्तानी बैंक खातों में पैसे जमा कराने के लिए कहा गया था।
युवकों के अपहरण की सूचना तेहरान पुलिस को 1 मई को दी गई थी। ईरानी दूतावास ने 29 मई को बताया था कि वह लापता तीनों भारतीय नागरिकों के मामले की जांच कर रहा है।
चीन ने ताइवान के पास सैन्य गतिविधियां बढ़ाईं, लड़ाकू विमान और युद्धपोत भेजे

चीन ने एक बार फिर ताइवान के चारों ओर अपनी सैन्य गतिविधियां बढ़ा दी हैं। बुधवार सुबह तक ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि चीन के 2 लड़ाकू विमान और 12 नौसैनिक जहाज ताइवान के पास देखे गए।
दोनों विमान ताइवान की हवाई सीमा (ADIZ) में घुसे और उत्तरी व पूर्वी इलाकों में मीडियन लाइन को पार किया। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उन्होंने पूरी स्थिति पर नजर रखी और जवाब भी दिया।
एक दिन पहले यानी मंगलवार को भी 3 चीनी विमान, 10 नौसैनिक जहाज और एक सरकारी जहाज ताइवान के आस-पास देखे गए थे। उनमें से एक विमान ताइवान की हवाई सीमा में घुसा था।
पिछले महीने चीन ने दो एयरक्राफ्ट कैरियर और कई युद्धपोत ताइवान के उत्तर और दक्षिण की ओर भेजे थे। 1 से 27 मई के बीच करीब 70 चीनी जहाजों की गतिविधियां येलो सी से साउथ चाइना सी तक देखी गईं।
कनाडा के टोरंटो में गोलीबारी, 1 की मौत 5 घायल

कनाडा के टोरंटो में मंगलवार शाम को हुई एक गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 5 अन्य लोग घायल हो गए। यह घटना नॉर्थ यॉर्क के लॉरेंस हाइट्स इलाके में हुई।
लोकल मीडिया के मुताबिक, टोरंटो पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है और मामले की जांच कर रही है।
टोरंटो की मेयर ओलिविया चाउ ने सोशल मीडिया पर इस घटना पर दुख जताते हुए कहा- लॉरेंस हाइट्स में हुई गोलीबारी की खबर से मैं बहुत परेशान हूं। मैं टोरंटो पुलिस और डिप्टी मेयर माइक कोल के संपर्क में हूं।
उन्होंने आगे कहा- टोरंटो पुलिस जल्द ही इस मामले में अपडेट देगी।पुलिस ने अभी तक हमले के पीछे की वजह और संदिग्धों के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है। जांच जारी है।
3 जून के वर्ल्ड अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Source link
#वरलड #अपडटस #पतन #क #यकरन #म #परण #यदधवरम #स #इनकर #कह #कव #हथयर #जम #करन #क #लए #इसतमल #करग
Post Comment