विदिशा शहर के सिविल लाइन रोड स्थित SATI कॉलेज गेट के सामने शनिवार रात करीब 8 बजे एक मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया और पलट गया। ट्रक अडानी फैक्ट्री से तेल की कैन लेकर बासौदा जा रहा था। हादसे में चालक सुरक्षित रहा। हालांकि, वाहन और उसमें
.
बाइक सवार को बचाने के दौरान हुआ हादसा
ट्रक चालक सलीम ने बताया कि रास्ते में अचानक एक बाइक सवार सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में ट्रक का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद वाहन डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभाली। पुलिस ने पलटे हुए वाहन को हटाने की कार्रवाई शुरू कराई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।
स्थानीय लोगों ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर की डिवाइडर वाली सड़कों पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। उनका कहना है कि ईदगाह चौराहा से मुखर्जी नगर मार्ग पर भी अक्सर हादसे होते रहते हैं। दो दिन पहले भी इसी तरह एक कार रात के समय डिवाइडर पर चढ़ गई थी। उस हादसे में वाहन को भारी नुकसान हुआ था, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई थी।
स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि सड़कों पर डिवाइडर तो बना दिए गए हैं, लेकिन पर्याप्त रिफ्लेक्टर, चेतावनी संकेत, रोड मार्किंग और अन्य सुरक्षा इंतजाम नहीं हैं। इससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।
#वदश #म #SATI #कलज #गट #क #समन #मन #टरक #पलट #तल #क #कन #भरकर #बसद #ज #रह #थ #डवइडर #बनन #क #बद #नह #लगए #रफलकटरचतवन #बरड #Vidisha #News



Post Comment