×
विमेंस हॉकी वर्ल्डकप- भारत ने जर्मनी को 3-1 से हराया:टूर्नामेंट में पांचवा स्थान हासिल किया; 52 साल बाद टॉप-5 में फिनिश

विमेंस हॉकी वर्ल्डकप- भारत ने जर्मनी को 3-1 से हराया:टूर्नामेंट में पांचवा स्थान हासिल किया; 52 साल बाद टॉप-5 में फिनिश

एम्सटेलवीन4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भारत ने विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप में जर्मनी को 3-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत टूर्नामेंट में पांचवे स्थान पर रहा। टीम ने 52 साल बाद टॉप-5 में फिनिश किया है। इससे पहले टीम 1974 वर्ल्ड कप में चौथे स्थान पर रही थी।

नीदरलैंड के एम्सटेलवीन में खेले मुकाबले में भारत ने तीनों गोल दूसरे हाफ में किए। नवनीत कौर ने 43वें और 46वें मिनट में गोल किए। इशिका ने 42वें मिनट में पहला गोल दागा। जर्मनी की ओर से लिन क्रिंग्स ने 58वें मिनट में गोल किया।

दूसरे हाफ में भारत ने तीन गोल किए

पहले दो क्वार्टर में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। भारत ने तीसरे क्वार्टर में लगातार आक्रमण किया। भारत को पहली सफलता 42वें मिनट में मिली, जब इशिका ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई।

इसके बाद नवनीत कौर ने 44वें और 47वें मिनट में लगातार 2 गोल कर भारत की बढ़त 3-0 कर दी। जर्मनी ने आखिरी क्वार्टर में एक गोल किया।

भारत ने मैच जीते, 3 ड्रॉ रहे, सिर्फ 1 में हार मिली

भारत ने ग्रुप स्टेज में चीन से 2-2 से ड्रॉ खेलकर टूर्नामेंट की शुरुआत की। फिर दूसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 6-1 के बड़े अंतर से हराया। आखिरी मुकाबला इंग्लैंड से 0-0 से ड्रॉ रहा। टीम पूल-D में दूसरे स्थान पर रहकर टॉप-8 में पहुंची।

भारत को टॉप-8 में टूर्नामेंट की पहली हार मिली। टीम को पूल-E के मुकाबले में नीदरलैंड ने 2-0 से हराया। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराना था। हालांकि यह मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा। अब भारत ने जर्मनी को पांचवा स्थान हासिल किया है।

टूर्नामेंट में भारत ने 11 गोल किए और 6 गोल खाए

टूर्नामेंट में भारत ने तीन टीमों के खिलाफ 11 गोल किए। वहीं 4 टीमों के खिलाफ 6 गोल खाए। सबसे खास बात रही एक साथ कई खिलाड़ियों का अच्छा परफॉर्मेंस। टूर्नामेंट में भारत की ओर से 7 खिलाड़ियों ने गोल दागे। स्टार फॉरवर्ड नवनीत कौर 4 गोल के साथ टीम की टॉप स्कोरर रहीं। दीपिका ने 2 गोल किए।

———————-

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ियों का हाथ मिलाना तय नहीं:हरमनप्रीत कौर ने नहीं दिया कोई जवाब, विमेंस एशिया कप कल से

विमेंस एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों का हाथ मिलना तय नहीं है। गुरुवार को कैप्टंस मीट में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर इस बारे में पूछे गए सवाल को टाल गईं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

#वमस #हक #वरलडकप #भरत #न #जरमन #क #स #हरयटरनमट #म #पचव #सथन #हसल #कय #सल #बद #टप5 #म #फनश

Previous post

तेज रफ्तार ऑटो खड़े ट्रक से टकराया: मंडला में 10 लोग घायल, 5 गंभीर; जबलपुर रेफर – Mandla News

Next post

Dabra News: ऑटो में बेटी और नाती-नातिन साथ थे, बहन से राखी बंधाने निकले अवधेश, रास्ते में ही जिंदगी ने छोड़ा साथ | Dabra Auto Accident Sister Lost Brother Before Raksha Bandhan

Post Comment