विराट कोहली
पिछले महीने भारत के 2 दिग्गज क्रिकेटर रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया। विराट कोहली के संन्यास से फैंस को सबसे ज्यादा हैरानी हुई। कोहली का संन्यास टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे से लगभग 1 महीने पहले आया। अब जब टीम इंडिया 20 जून से इंग्लैंड में पहला टेस्ट मैच खेलने उतरेगी तो फैंस को विराट कोहली की कमी बहुत ज्यादा खलेगी।
विराट कोहली के संन्यास पर वैसे तो कई दिग्गज क्रिकेटर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं, लेकिन अब एक पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें संन्यास की बड़ी वजह बताई गई है। दरअसल, इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने बताया है कि आखिर क्यों विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेना पड़ा।
इस वजह से लिया संन्यास?
पनेसर का मानना है कि कोहली लंबे समय से ऑफ स्टंप के बाहर की गेंदों पर जूझ रहे थे और इस समस्या का हल न निकाल पाने के कारण उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला किया। पनेसर ने कहा कि कोहली को ऑस्ट्रेलिया जैसी तेज और उछाल भरी पिचों पर भी पांचवें स्टंप की लाइन पर लगातार दिक्कतें आईं। उन्हें लगा कि इंग्लैंड में गेंद और ज्यादा स्विंग करेगी और ऐसी परिस्थितियों में उनके लिए दिक्कतें और बढ़ सकती है। इसी वजह से संभवतः कोहली ने महसूस किया होगा कि टेस्ट क्रिकेट को अब अलविदा कह देना चाहिए और पूरा ध्यान वनडे क्रिकेट और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पर लगाना चाहिए।
पूर्व इंग्लिश स्पिनर ने कहा कि 2018 में कोहली ने इंग्लैंड में जबरदस्त वापसी की थी, लेकिन इस बार वो हालात अलग थे। करियर के इस पड़ाव पर फिर से वैसा करना स्वाभाविक रूप से काफी कठिन हो जाता है। पनेसर ने आगे कहा कि उन्हें लगता है कि कोहली ने तीनों फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने सब कुछ हासिल किया है और शायद उन्हें लगता है कि युवाओं के लिए आगे आने का समय आ गया है।
विराट अगस्त में खेल सकते हैं ODI
टेस्ट क्रिकेट छोड़ने से पहले विराट कोहली ने पिछले साल T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद T20I क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। अब कोहली सिर्फ IPL में RCB और टीम इंडिया के लिए वनडे क्रिकेट खेलते नजर आएंगे। ऐसे में फैंस को अपने चहेते क्रिकेटर को मैदान पर देखने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि टीम इंडिया 20 जून से इंग्लैंड में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। कोहली अगस्त में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में शिरकत करते नजर आ सकते हैं।
Latest Cricket News
Source link
#वरट #कहल #न #कय #लय #टसट #करकट #स #सनयस #परव #सपनर #न #बत #द #बड #वजह



Post Comment