वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया का करो या मरो मैच, कैसा है दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया का करो या मरो मैच, कैसा है दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम 28 जून (रविवार) को लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच खेलेगी। कप्तान हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में खेल रही भारतीय टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए हर हाल में यह मैच जीतना होगा। टीम इंडिया ने इस वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज में अभी तक चार मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें 3 में जीत मिली है। वहीं एक में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस हाई-वोल्टेज मैच को लेकर दोनों देशों के फैंस के बीच भारी उत्साह है।
वुमेंस टी20 इंटरनेशनल में कैसा है भारत और ऑस्ट्रेलिया का हेड टू हेड रिकॉर्ड?
भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच टी20 इंटरनेशनल में अभी तक 38 मैच खेले गए हैं, जिसमें से टीम इंडिया को सिर्फ 9 में जीत मिली है। वहीं ऑस्ट्रेलिया 27 मुकाबले जीतने में कामयाब रही है। दोनों टीमों के बीच एक मैच टाई रहा है और एक मैच का रिजल्ट नहीं आया। ये आंकड़े बताते हैं कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने हमेशा से भारतीय महिला टीम पर अपना दबदबा बनाए रखा है। भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए अपने खेल के हर डिपार्टमेंट बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक कैसा रहा है टीम इंडिया का प्रदर्शन?
जारी टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अपने पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 64 रनों से हराया था। इसके बाद नीदरलैंड के खिलाफ मैच में भी टीम इंडिया ने 95 रनों से बड़ी जीत दर्ज की थी। तीसरे मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराया था। इसके बाद बांग्लादेश को 5 विकेट से हराकर टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट की अपनी तीसरी जीत दर्ज की। अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया का प्रदर्शन कैसा रहता है ये देखना दिलचस्प होगा।
टीम इंडिया को हर हाल में जीतना होगा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का समीकरण फिलहाल ऐसा है कि कल होने वाला यह मैच टीम इंडिया के लिए किसी सेमीफाइनल से कम नहीं है। ऑस्ट्रेलियाई टीम की मजबूत बल्लेबाजी लाइन-अप और धारदार गेंदबाजी को रोकने के लिए भारतीय स्पिनर्स को कमान संभालनी होगी। इसके साथ ही स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की सलामी जोड़ी पर टीम को एक मजबूत शुरुआत देने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। मध्यक्रम में कप्तान हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रोड्रिग्ज को भी मैच विनिंग प्रदर्शन करना होगा।
यह भी पढ़ें
शिवम दुबे ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, T20I में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बने
आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में टीम इंडिया को क्यों मिली हार? अभिषेक शर्मा ने बताया कारण
Latest Cricket News
#वमस #ट20 #वरलड #कप #म #ऑसटरलय #क #खलफ #टम #इडय #क #कर #य #मर #मच #कस #ह #दन #क #हड #ट #हड #रकरड
Previous post
EU Lawmakers Back Review of DeFi, Staking and NFT Regulation
Next post
रश्मिका मंदाना फिर करेंगी अल्लू अर्जुन के साथ काम, ‘राका’ में निभाएंगी अहम भूमिका! शाहरुख कर सकते हैं कैमियो
‘पुष्पा’ में रश्मिका मंदाना और अल्लू अर्जुन की जबरदस्त केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था, और अब खबर है कि ये जोड़ी फिल्म ‘राका’ में फिर साथ नजर आएगी।
डायरेक्टर एटली की इस फिल्म को लेकर पहले से ही काफी चर्चा है, और रश्मिका की एंट्री से फैंस का एक्साइटमेंट और बढ़ गया है। दर्शक इस प्रोजेक्ट से जुड़ी हर नई अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Allu arjun, rashmika mandanna, shah rukh khan, deepika padukone, janhvi kapoor, raaka movie, raaka movie release date, raaka movie allu arjun, raaka allu arjun, raaka release date, raaka movie cast, raaka cast, raaka allu arjun release date, raaka poster, raaka movie budget, Entertainment News in Hindi, South Cinema News in Hindi, South Cinema Hindi News, अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना, शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, जान्हवी कपूर, राका मूवी, राका मूवी रिलीज डेट, राका मूवी अल्लू अर्जुन, राका अल्लू अर्जुन, राका रिलीज डेट
Post Comment