नईदुनिया प्रतिनिधि, दमोह। शहर के विजय नगर के पास स्थित डोमिनोज पिज्जा सेंटर में वेज आर्डर करने पर नाॅनवेज सप्लाई कर दिया गया, जिसके बाद ग्राहक की शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने सेंटर निरीक्षण किया।
खाद्य पदार्थों को तैयार करने में कई खामियां मिलीं
निरीक्षण के दौरान विभाग की टीम को वेज और नाॅनवेज खाद्य पदार्थों को तैयार करने और स्टोर करने में कई खामियां मिलीं।
खाद्य पदार्थों की पैकिंग भी एक ही स्थान पर की जा रही थी
विभाग के अनुसार सेंटर में वेज और नानवेज फूड के लिए एक ही किचन, फ्रीजर और ओवन का इस्तेमाल किया जा रहा था। दोनों तरह के खाद्य पदार्थों की पैकिंग भी एक ही स्थान पर की जा रही थी।
प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा
कार्रवाई के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने सेंटर का लाइसेंस एक सप्ताह के लिए सस्पेंड कर दिया और प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण में मिलीं कमियों के आधार पर सेंटर का लाइसेंस फिलहाल एक सप्ताह के लिए सस्पेंड किया गया है। साथ ही प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है, प्रयोगशाला रिपोर्ट और प्रबंधन के जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
एक ही किचन, ओवन में वेज-नाॅनवेज
माधवी बुधौलिया ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सेंटर में वेज और नानवेज फूड एक ही किचन में तैयार किया जा रहा था, इसके अलावा दोनों तरह के खाद्य पदार्थों के लिए एक ही फ्रीजर और ओवन का इस्तेमाल किया जा रहा था। दोनों की पैकिंग भी एक ही स्थान पर की जा रही थी।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई के दौरान नमूने लिए
शिकायत में यह बात भी सामने आई थी कि नाॅनवेज पिज्जा पर पहचान के लिए रेड स्टीकर नहीं लगाया जा रहा था। खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई के दौरान सेंटर से चीज, साॅस और क्रीम के नमूने लिए है, इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी माधवी बुधौलिया के अनुसार 12 सितंबर को विभाग को शिकायत मिली थी कि डोमिनोज पिज्जा सेंटर से ग्राहक ने वेज पिज्जा आर्डर किया था लेकिन उसे नानवेज पिज्जा डिलीवर कर दिया गया। शिकायतकर्ता ने पिज्जा से अजीब सी दुर्गंध आने की बात भी कही थी, ग्राहक ने मामले की लिखित शिकायत खाद्य सुरक्षा विभाग से की।
यह भी पढ़ें- एमडीआर शुल्क के विरोध में 23 सितंबर को जबलपुर के व्यापारी व जनसंगठन मनाएंगे ‘ नो यूपीआई डे’
#वज #आरडर #कय #ननवज #भज #दमह #क #डमनज #सटर #क #लइसस #ससपड #एक #ह #कचन #व #ओवन #म #दन



Post Comment