×
वैभव सूर्यवंशी ने 81 गेंदों पर 92 रन बनाए:दलीप ट्रॉफी में फिफ्टी लगाने वाले यंगेस्ट बैटर बने, सेमीफाइनल में 7 छक्के-7 चौके लगाए

वैभव सूर्यवंशी ने 81 गेंदों पर 92 रन बनाए:दलीप ट्रॉफी में फिफ्टी लगाने वाले यंगेस्ट बैटर बने, सेमीफाइनल में 7 छक्के-7 चौके लगाए


वैभव सूर्यवंशी ने सोमवार को दलीप ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में 81 गेंदों पर 92 रन की पारी खेली। इसके साथ ही वे टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे कम उम्र में फिफ्टी लगाने वाले बैटर बन गए। उन्होंने ईस्ट जोन के लिए खेलते हुए अपनी पारी में 7 छक्के और 7 चौके लगाए। सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच बेंगलुरु में खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन सेंट्रल जोन की टीम 266 रन बनाकर आउट हो गई थी। मैच के दूसरे दिन ईस्ट जोन की टीम बैटिंग कर रही है। सूर्यवंशी ने 42 बॉल पर अर्धशतक लगाया सूर्यवंशी ने पारी की शुरुआत करते हएु 42 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने हाल ही में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले सारांश जैन की गेंद पर छक्का लगाते हुए हाफ सेंचुरी पूरी की। वैभव ने अर्धशतक तक पहुंचने के लिए 38 रन बाउंड्री से बटोरे जिसमें 5 चौके और तीन छक्के शामिल थे। 15 साल के वैभव क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सिर्फ 8 रन बनाए पाए थे लेकिन गेंदबाजी में 11 रन देकर दो विकेट उन्होंने झटके थे। सूर्यवंशी को हर्ष दुबे ने आउट किया। सूर्यवंशी ने 2026 में टी-20 के साथ वनडे और रेड-बॉल क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन किया है। इस साल सभी फॉर्मेट और सभी मैचों को मिलाकर वे 100 से ज्यादा छक्के लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक 161 छक्के लगाए हैं, जिसमें IPL 2026 के 72 छक्के शामिल हैं। रिकल्टन-एलन 99 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर साउथ अफ्रीका के रियान रिकल्टन और फिन एलन के नाम 99-99 छक्के हैं। दोनों संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। मिचेल मार्श 95 छक्कों के साथ चौथे और भारतीय बल्लेबाज इशान किशन 89 छक्कों के साथ पांचवें स्थान पर हैं। इस लिस्ट में रहमनुल्लाह गुरबाज, निकोलस पून, टिम सीफर्ट, करनबीर सिंह और जोस बटलर भी शामिल हैं। 2026 में सूर्यवंशी के 3 शतक और 14 अर्धशतक वैभव ने 2026 में अब तक इंडिया अंडर-19, इंडिया ए, भारतीय टीम, राजस्थान रॉयल्स और दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन के लिए खेलते हुए 41 मैचों की 41 पारियों में 2022 रन बनाए हैं। उनके नाम इस दौरान 3 शतक और 14 अर्धशतक हैं। वैभव ने इस साल अब तक 179 चौके और 161 छक्के लगाए हैं। वे अभी दलीप ट्रॉफी का हिस्सा हैं। अभिमन्यु ईश्वरन अर्धशतक लगाकर नाबाद दलीप ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में ईस्ट जोन ने सोमवार को दूसरे दिन लंच तक 31 ओवर में 183/2 रन बनाए। टीम अभी सेंट्रल जोन के 266 रन के स्कोर से 83 रन पीछे है। सूर्यवंशी ने 92 रन की पारी खेली, जबकि अभिमन्यु ईश्वरन अर्धशतक लगाकर नाबाद हैं। कुमार कुशाग्र खाता खोले बिना आउट हुए।
————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… BCCI ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर टीमों से राय मांगी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को लेकर IPL की सभी 10 फ्रेंचाइजियों से राय मांगी है। टीमों को सोमवार, 31 अगस्त तक अपनी राय देने को कहा गया है। कुछ महीने पहले बोर्ड सचिव देवजीत सैकिया ने संकेत दिया था कि IPL 2026 के बाद इस नियम की समीक्षा की जाएगी।
#वभव #सरयवश #न #गद #पर #रन #बनएदलप #टरफ #म #फफट #लगन #वल #यगसट #बटर #बन #समफइनल #म #छकक7 #चक #लगए

Previous post

Deepti Sharma ने किया बड़ा कारनामा, राशिद खान के बाद टी20 इंटरनेशनल में ऐसा करने वाली बनी दूसरी गेंदबाज

Next post

हिमाचल में मॉनसून फिर सक्रिय होने से अगले 4 दिन भारी, कई जिलों में बारिश का अलर्ट; भूस्खलन से 98 सड़कें ठप

Post Comment