वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका प्लेयर्स के बीच जो विवाद हुआ वह अब टीम इंडिया तक पहुंच गया है। इस विवाद पर टीम इंडिया के स्पिन बॉलिंग कोच साईराज बहुतुले ने रिएक्ट किया है। बहुतुले ने कहा कि सूर्यवंशी बहुत शांत लड़का है, लेकिन पता नहीं उसे किस तरह उकसाया गया। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह युवा खिलाड़ी इस घटना से सबक सीखेगा। 15 साल के वैभव की सोमवार को ‘इंडिया ए’ और ‘श्रीलंका ए’ के बीच हुए मैच में श्रीलंका के प्लेयर्स से तीखी बहस हो गई थी। यह घटना तब हुई जब श्रीलंका ए ने सुपर ओवर में एक रोमांचक जीत हासिल की। मैच के बाद सूर्यवंशी गुस्से में श्रीलंकाई खिलाड़ी विशेन हलमबेज को धक्का देते हुए नजर आए थे।
साईराज बहुतुले ने किया वैभव का बचाव
17 जून को बुधवार को भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच लखनऊ में खेला जाएगा। मैच से एक दिन पहले साईराज बहुतुले ने कहा कि वह एक दुखद घटना थी। मैं वैभव को जानता हूं, वह बहुत शांत रहने वाला लड़का है। हमें नहीं पता कि उसे किस बात पर गुस्सा आया या उकसाया गया। लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि वहां मौजूद सीनियर कोच उसका सही रास्ता दिखाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि श्रीलंका के खिलाड़ियों को भी तमीज और अच्छा व्यवहार सिखाया जाना चाहिए।
वैभव सूर्यवंशी के साथ काम कर चुके हैं वैभव सूर्यवंशी
बहुतुले ने भारत की अंडर-19 टीम और भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में सूर्यवंशी के साथ अलग-अलग एज लेवल पर काम किया है। आईपीएल 2025 में जब सूर्यवंशी ने अपना पहला मैच खेला, तब बहुतुले राजस्थान रॉयल्स (RR) के स्पिन गेंदबाजी कोच थे। बहुतुले ने कहा कि वह एक युवा खिलाड़ी है और अभी सीखेगा। उस पर भारत के लिए खेलने की बड़ी जिम्मेदारी है। मुझे पूरा भरोसा है कि वह आगे से ऐसा नहीं करेगा और ऐसी गलतियों से बचा जा सकता है।
कैसे शुरू हुआ ये पूरा विवाद?
क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, जब भारतीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी और उनके साथी बल्लेबाज सूर्यांश शेडगे मैच के बाद वापस लौट रहे थे, तब श्रीलंका के खिलाड़ी विशेन हलमबे ने उन्हें उकसाने की कोशिश की। हलमबे ने सूर्यवंशी को कहा मैच खत्म हो चुका है, अब अपने घर जाओ। यह बात सुनकर सूर्यवंशी को बहुत गुस्सा आ गया। इसके बाद, श्रीलंका के सीनियर खिलाड़ी निरोशन डिकवेला ने बीच में आकर दोनों का झगड़ा शांत कराया। इस हरकत के लिए मैच रेफरी प्रदीप जयप्रगाश ने हलमबे पर जुर्माना लगाया है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ है कि सूर्यवंशी के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई है या नहीं।
यह भी पढ़ें
वैभव सूर्यवंशी को उकसाना पड़ा भारी, श्रीलंका के दो प्लेयर्स को मैच रेफरी ने दी सजा, लगा जुर्माना
केन विलियमसन की जगह नंबर 3 पर कौन करेगा बल्लेबाजी, कप्तान टॉम लैथम ने कर दिया साफ
Latest Cricket News
#वभव #सरयवश #ववद #पर #अब #टम #इडय #क #कच #न #तड़ #चपप #कह #039वह #शत #सवभव #क #लडक #ह039



Post Comment