×
शहडोल में जादू-टोने के शक में महिला की हत्या, जेठानी ने देवरानी को उतारा मौत के घाट, दोनों के बीच चल रहा था विवाद

शहडोल में जादू-टोने के शक में महिला की हत्या, जेठानी ने देवरानी को उतारा मौत के घाट, दोनों के बीच चल रहा था विवाद

जिले के सीधी थाना क्षेत्र के छत्ता गांव में अंधविश्वास और जादू-टोने के शक में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है।

Publish Date: Wed, 09 Sep 2026 03:02:07 PM (IST)Updated Date: Wed, 09 Sep 2026 03:03:32 PM (IST)

जादू-टोने को लेकर देवरानी और जेठानी में चल रहा था विवाद (नईदुनिया)

HighLights

  1. जादू-टोने और अंधविश्वास को लेकर हत्या
  2. जेठानी ने शक में देवरानी का घोंटा गला
  3. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच

नईदुनिया प्रतिनिधि, शहडोल। जिले के सीधी थाना क्षेत्र के छत्ता गांव में अंधविश्वास और जादू-टोने के शक में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। रिश्ते की जेठानी ने अपनी ही देवरानी की गला घोंटकर हत्या कर दी।

मृतका की पहचान सुखरानिया बाई के रूप में हुई है, जबकि आरोपित जेठानी मुन्नी बाई बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी मुन्नी बाई को शक था कि उसकी देवरानी सुखरानिया बाई जादू-टोना करती है। इसी अंधविश्वास और शक के चलते दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

हत्या के बाद गांव में सनसनी

बताया जा रहा है कि आरोपित ने मौका पाकर देवरानी की ही चुन्नी से उसका गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सीधी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

आरोपी महिला को हिरासत में लिया

पुलिस ने आरोपित मुन्नी बाई को हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में जादू-टोने के संदेह में हत्या की बात सामने आई है, मामले की विस्तृत जांच जारी है। थाना प्रभारी सर भगत ने बताया कि घटना हुई है जांच चल रही है।

#शहडल #म #जदटन #क #शक #म #महल #क #हतय #जठन #न #दवरन #क #उतर #मत #क #घट #दन #क #बच #चल #रह #थ #ववद

Previous post

इंदौर की सड़क पर काम नहीं दिख रहा, एमपी हाई कोर्ट ने ट्रैफिक व्यवस्था पर लगाई फटकार

Next post

एशियन गेम्स के 10 दिन पहले नागोया में बाढ़:400 खिलाड़ी-स्टाफ उंची जगह पर भेजे गए; मेयर बोले- मुकाबले तय समय पर होंगे

Post Comment