शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र में रविवार शाम सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सेमरा तिराहे के पास हुआ, जब बरातियों को लेकर लौट रहा एक मालवाहक अनियंत्रित होकर पलट गया। पुलिस के अनुसार, गोहपारू के सोनटोला गांव से बारात छत्तीसगढ़ के मलतढोल गई थी। विवाह समारोह संपन्न होने के बाद बाराती रविवार को अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम सेमरा तिराहे के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया हादसे के तुरंत बाद, मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने राहत कार्य शुरू किया। उन्होंने घायलों को वाहन से बाहर निकाला और गोहपारू अस्पताल पहुंचाया। घायलों में सुंदर सिंह (40), पिता रामलाल, और तीन अन्य व्यक्ति शामिल थे। गोहपारू अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद सुंदर सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल शहडोल रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन घायलों को भी बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका उपचार जारी है। मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया पुलिस ने इस घटना के संबंध में मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटना का मुख्य कारण बताया जा रहा है।
#शहडल #म #बरतय #स #भर #पकअप #पलट #एक #क #मत #गभर #घयल #गरमण #न #घयल #क #असपतल #पहचय #Shahdol #News



Post Comment