×
शिवपुरी में तालाब में डूबा 14 वर्षीय बालक, मौत:  नहाने गया था बालक, परिजनों ने गुमशुदगी की सूचना दी थी – Shivpuri News

शिवपुरी में तालाब में डूबा 14 वर्षीय बालक, मौत: नहाने गया था बालक, परिजनों ने गुमशुदगी की सूचना दी थी – Shivpuri News


शिवपुरी जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के सिरसौद गांव में खेत में बने तालाब में डूबने से 14 वर्षीय बालक की मौत हो गई। बालक तालाब में नहाने के लिए गया था, इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। पुलिस ने शव को तालाब से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया। परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को सिरसौद गांव निवासी देव नामदेव (14), पुत्र प्रकाश नामदेव, गांव के एक खेत में बने तालाब में नहाने पहुंचा था। नहाते समय वह तालाब के गहरे हिस्से में चला गया और पानी में डूब गया। दूसरी ओर, काफी देर तक देव के नहीं मिलने पर परिजन उसकी तलाश में जुट गए। परिजनों को जब बालक का कोई सुराग नहीं मिला तो वे सिरसौद थाने पहुंचे और पुलिस को उसके लापता होने की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बालक की तलाश शुरू की। गांव में पूछताछ करते हुए पुलिस खेत में बने तालाब के पास पहुंची। वहां तालाब के किनारे देव के कपड़े मिले। इसके बाद तालाब में तलाश की गई तो उसका शव पानी में उतराता मिला। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया और आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

#शवपर #म #तलब #म #डब #वरषय #बलक #मत #नहन #गय #थ #बलक #परजन #न #गमशदग #क #सचन #द #थ #Shivpuri #News

Post Comment