शिवपुरी जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के बलेरा गांव में बुधवार रात रास्ते और जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों ओर से लाठी-डंडे चले, जिसमें कई लोग घायल हुए। घायलों को मेडिकल कॉलेज और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। एक गंभीर घायल को प्राथमिक इलाज के बाद ग्वालियर रेफर किया गया। एक पक्ष का आरोप-पुराने रास्ते के विवाद में किया हमला एक पक्ष के संतोष सिंह यादव ने बताया कि मुकेश यादव के परिवार से उनका रास्ते को लेकर पुराना विवाद है। उनके मुताबिक, जब उनका बेटा बंटी यादव आर्मी में भर्ती हुआ था, तब मुकेश के परिवार ने FIR दर्ज कराई थी। उसमें रवि का नाम भी शामिल कराया गया था। संतोष का कहना है कि बेटे की नौकरी पर असर न पड़े, इसलिए उस समय पैसे देकर राजीनामा किया था। उनका आरोप है कि बुधवार रात करीब 8 बजे मुकेश यादव, उसका भाई धर्मेंद्र यादव, अजय यादव, शिवसिंह, शिशुपाल और अन्य लोग पहुंचे और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। संतोष के मुताबिक, मारपीट में उनके भाई पूरन यादव और बेटे परमाल यादव गंभीर रूप से घायल हुए। दूसरे बेटे बंटी यादव ने मौके से भागकर जान बचाई। पूरन और परमाल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। यहां से पूरन यादव को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर कर दिया गया। दूसरे पक्ष का आरोप-तीन लाख रुपए लेकर बेचा था वाड़ा दूसरे पक्ष का कहना है कि संतोष यादव ने अपने बेटे की आर्मी में भर्ती के समय तीन लाख रुपए लेकर एक वाड़ा बेचा था। आरोप है कि अब संतोष वाड़े की रजिस्ट्री कराने में आनाकानी कर रहे हैं। दूसरे पक्ष के मुताबिक, रजिस्ट्री कराने की बात कहने पर संतोष पक्ष के लोगों ने उनके साथ मारपीट की। इस पक्ष के लोग भी घायल हुए हैं। दोनों पक्षों पर क्रॉस FIR दर्ज तेंदुआ थाना प्रभारी नीतू सिंह धाकड़ ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर चार-चार लोगों के खिलाफ क्रॉस FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
#शवपर #म #रसत #और #जमन #क #ववद #म #चल #लठडड #द #पकष #क #कई #लग #घयल #गवलयर #रफर #दन #तरफ #स #करस #FIR #दरज #Shivpuri #News



Post Comment