फिर रॉयल्स से होगा सामना
मुंबई टी20 लीग में मुंबई फाल्कंस टीम की बागडोर श्रेयस अय्यर के हाथ में हैं, जो अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाने में सफल रहे हैं। अय्यर की टीम सेमीफाइनल में नमो बांद्रा ब्लास्टर्स के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में पहुंची है। जबकि मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स की टीम ने ईगल थाणे स्ट्राइकर्स को हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई है।
सेमीफाइनल में बांद्रा ब्लास्टर्स को 130 पर समेटा
मुंबई टी20 लीग में श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली मुंबई फाल्कंस और बांद्रा ब्लास्टर्स के बीच खेले सेमीफाइनल की बात करें तो बांद्रा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 130 रन बनाए थे। बांद्रा की ओर से ध्रुमिल ने 30 गेंदों पर सर्वाधिक 34 रन की पारी खेली। जबकि मुंबई फाल्कंस की ओर से आकाश पराकर ने 2 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट और सिद्धार्थ रावत ने भी 2 विकेट चटकाए।
इंग्लैंड जाने से पहले वैभव सूर्यवंशी ने फिर बल्ले से उड़ाया गर्दा, चौके-छक्कों की बारिश कर कूटे 190 रन
नहीं चला अय्यर का बल्ला
131 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई फाल्कंस ने 32 गेंद शेष रहते लक्ष्य को आसानी से हासिल करते हुए फाइनल में जगह बनाई। इस मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर सिर्फ एक रन ही बना सके। वहीं, ईशान ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए तो आकाश पराकर ने 32 रनों की पारी खेली।
Source link
#शरयस #अययर #फर10 #दन #क #भतर #रयलस #क #खलफ #खलग #फइनल #कय #इस #बर #जत #पएग #खतब



Post Comment