×
सतना में राजपरिवार की बहू पर 4 राउंड फायरिंग, पति ने कथित गर्लफ्रेंड से कहा- गोली मारो | Satna Royal Family Shooting Case Bahu Yogita Singh Shot During Family Dispute

सतना में राजपरिवार की बहू पर 4 राउंड फायरिंग, पति ने कथित गर्लफ्रेंड से कहा- गोली मारो | Satna Royal Family Shooting Case Bahu Yogita Singh Shot During Family Dispute

बताया गया है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी सिलसिले में योगिता सिंह अपने भाइयों और अन्य परिजनों के साथ दो दिन पहले परसमनिया गढ़ी पहुंची थीं। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। बताया जा रहा है कि रूपेंद्र सिंह की कथित महिला मित्र बताई जा रही सुनीता सिंह परिहार ने लाइसेंसी बंदूक से कई राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान एक गोली योगिता सिंह के पेट में लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद गढ़ी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घायल अवस्था में योगिता को पहले सतना में प्राथमिक उपचार दिया गया, गंभीर हालत होने पर रीवा स्थित विंध्या मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

#सतन #म #रजपरवर #क #बह #पर #रउड #फयरग #पत #न #कथत #गरलफरड #स #कह #गल #मर #Satna #Royal #Family #Shooting #Case #Bahu #Yogita #Singh #Shot #Family #Dispute

Post Comment