×
सपोर्ट किसी को… जिता रहे किसी को… IPL 2025 के विजेता को लेकर वीरेंद्र सहवाग की अजीबोगरीब भविष्यवाणी

सपोर्ट किसी को… जिता रहे किसी को… IPL 2025 के विजेता को लेकर वीरेंद्र सहवाग की अजीबोगरीब भविष्यवाणी

अजीबोगरीब भविष्‍यवाणी

पंजाब किंग्स के पूर्व कप्तान और भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने क्रिकबज पर एक शो के दौरान अजीबोगरीब भविष्‍यवाणी की है, ताकि उनकी पसंदीदा टीम जीत सके। उन्‍होंने आरसीबी के खिताब जीतने का दावा किया है, लेकिन साथ ही कहा कि वह जिस टीम का भी सपोर्ट करते हैं, वह हार जाती है। इसका मतलब ये है कि वह अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी के पक्ष में हैं।

मुझे लगता है कि आरसीबी जीतेगी…

वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि मुझे लगता है कि आरसीबी जीतेगी, क्योंकि मैं जिस टीम को भी सपोर्ट करता हूं, वो हार जाती है। चाहे वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुजरात टाइटंस का मैच हो या आरसीबी के खिलाफ पंजाब का पहला क्वालीफायर हो। मैंने दूसरे क्वालीफायर में पंजाब के खिलाफ एमआई का सपोर्ट किया और वे अपना मैच हार गए।

यह भी पढ़ें

आज विराट कोहली से बड़े मैच में फिर बड़ी पारी की उम्‍मीद, जानें आईपीएल फाइनल में कैसा है रिकॉर्ड

शरारती मुस्‍कान के साथ बोले, आरसीबी जीतेगी

होस्ट ने अंदाजा लगाया कि सहवाग जिंक्‍स (बदकिस्मती) की बात कर रहे हैं। होस्‍ट ने एक बार फिर सहवाग से सवाल किया कि आप किसका सपोर्ट कर रहे हैं? इस पर सहवाग हल्‍की सी शरारती वाली मुस्‍कान के साथ बोले आरसीबी। बता दें कि सहवाग की भविष्‍यवाणी के विपरीत आरसीबी पहले क्‍वालीफायर में पंजाब को हराकर फाइनल में पहुंची। वहीं, पंजाब की टीम एलिमिनेटर की विजेता मुंबई को हराकर फाइनल में पहुंची है।

Source link
#सपरट #कस #क #जत #रह #कस #क #IPL #क #वजत #क #लकर #वरदर #सहवग #क #अजबगरब #भवषयवण

Post Comment