जीआरपी सतना ने महज 36 घंटे के भीतर एक 14 वर्षीय नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर उसके स्वजनों को सुपुर्द कर दिया। …और पढ़ें
HighLights
- अमदरा स्टेशन पर सामान लेने उतरी थी बालिका, अचानक ट्रेन खुलने से छूटी
- कटनी में भाई को लगी भनक, सतना जीआरपी ने दर्ज किया बीएनएस के तहत केस
- जबलपुर साइबर सेल की मदद से मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर मानिकपुर से ढूंढा
नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना। जीआरपी सतना ने महज 36 घंटे के भीतर एक 14 वर्षीय नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर उसके स्वजनों को सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार बिहार के सीतामढ़ी जिले के रसलपुर निवासी दिवाकर कुमार अपनी 14 वर्षीय बहन के साथ 20 मई को ट्रेन संख्या 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस से मुजफ्फरपुर से रायपुर की यात्रा कर रहे थे। दोनों कोच एस-6 की बर्थ संख्या 50 और 51 पर सफर कर रहे थे।
अमदरा रेलवे स्टेशन पर सामान लेने उतरी थी बालिका
यात्रा के दौरान अमदरा रेलवे स्टेशन पर नाबालिग बालिका महिला संबंधी आवश्यक सामान लेने ट्रेन से नीचे उतरी थी। इसी दौरान ट्रेन अचानक रवाना हो गई और बालिका पीछे छूट गई। ट्रेन जब कटनी पहुंची तो भाई को बहन के ट्रेन में नहीं होने की जानकारी लगी। कटनी स्टेशन पहुंचने पर बहन के नहीं मिलने से घबराए युवक ने तत्काल जीआरपी कटनी और मैहर को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जीआरपी कटनी ने अपराध दर्ज कर डायरी जीआरपी सतना भेजी। सतना जीआरपी ने अपराध क्रमांक 247/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला कायम कर जांच शुरू की।
मानिकपुर के उचाडीह से दस्तयाब हुई बालिका
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए बालिका की तलाश शुरू की। जांच में पता चला कि अमदरा स्टेशन पर ट्रेन छूटने के बाद बालिका एक मकान में पहुंची, जहां उसकी मुलाकात एक वृद्ध महिला से हुई। महिला ने स्थिति की गंभीरता समझते हुए बालिका को मानिकपुर क्षेत्र के ऊंचाडीह ले गई। वहीं बालिका ने महिला के मोबाइल फोन का उपयोग किया। पुलिस ने साइबर सेल जबलपुर की मदद से मोबाइल लोकेशन ट्रेस की और मानिकपुर क्षेत्र में पहुंचकर बालिका को सकुशल दस्तयाब कर लिया। बाद में उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
यह भी पढ़ें- दमोह में खुदाई के दौरान निकले ब्रिटिश कालीन 42 चांदी के सिक्के, मजदूरों का दावा- शिक्षक बाल्टी भरकर ले गए, हमें ₹500 देकर भगाया
#सफर #म #छट #बहन #त #दवदत #बन #बढ #अमम #सतन #GRP #न #घट #म #सल #क #मसम #क #ऐस #ढढ #नकल



Post Comment