पुलिस ने इस मामले में हत्या की मुख्य आरोपित महिला सोनिया पति तेज सिंह सिलावट 24 वर्ष और साक्ष्य छुपाने में उसकी मदद करने वाले मृतका के पति भवानी सिंह …और पढ़ें
HighLights
- अवैध संबंधों का विरोध करने पर प्रेमिका ने की महिला की गला घोंटकर हत्या।
- साजिशकर्ता पति भी गिरफ्तार तीसरी पत्नी दुर्गाबाई की हत्या कर रची थी।
- ‘सब्जी काटते समय बेहोश होने’ की झूठी कहानी, पोस्टमार्टम से खुला राज।
नईदुनिया प्रतिनिधि, नरसिंहपुर। गोटेगांव पुलिस ने ग्राम कमोद में हुई एक महिला की संदिग्ध मौत के सनसनीखेज मामले का महज कुछ ही घंटों में पर्दाफाश कर दिया है। जिस वारदात को परिजनों ने ‘रसोई में सब्जी काटते वक्त अचानक बेहोश होना’ बताकर दबाने का प्रयास किया था, वह असल में अवैध संबंधों के चलते रची गई हत्या की एक खौफनाक साजिश निकली।
पुलिस ने इस मामले में हत्या की मुख्य आरोपित महिला सोनिया पति तेज सिंह सिलावट 24 वर्ष और साक्ष्य छुपाने में उसकी मदद करने वाले मृतका के पति भवानी सिंह उर्फ भूपेंद्र पिता हाकम छिछा 34 वर्ष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस जांच में आरोपी भवानी सिंह के पारिवारिक इतिहास को लेकर भी बड़े खुलासे हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, भवानी सिंह की पहली पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी, जबकि उसकी दूसरी पत्नी की मौत हो चुकी थी। इसके बाद भवानी सिंह ने दुर्गाबाई 30 वर्ष से तीसरी शादी की थी। दुर्गाबाई अपने पति भवानी और उसकी दूसरी पत्नी के बच्चों की देखभाल करते हुए उनके साथ ही रह रही थीं।
बेहोशी की कहानी और गुमराह करने की कोशिश
- गोटेगांव थाना प्रभारी प्रदीप सराफ ने बताया कि 10 जुलाई को ग्राम कमोद निवासी दुर्गा बाई को परिजन अत्यंत नाजुक हालत में गोटेगांव शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां Doctor ने उसे मृत घोषित कर दिया।
- उसके पति भवानी ने पुलिस को बताया कि रसोई में सब्जी काटने के दौरान अचानक चक्कर आने से दुर्गा बाई बेहोश होकर गिर गईं और उसकी मौत हो गई।
- पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु की गई। पोस्टमार्टम की शार्ट रिपोर्ट में डाक्टर ने स्पष्ट किया कि महिला की मृत्यु दम घुटने के कारण हुई है, जो कि पूरी तरह हत्यात्मक प्रकृति का मामला है।
- जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने मृतका के माता-पिता, भाई और सौतेले बच्चों के विस्तृत बयान दर्ज किए और तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला। इस जांच में जो तथ्य सामने आए, वे बेहद चौंकाने वाले थे।
अकेली पाकर घोंट दिया गला
- मृतका के पति भवानी सिंह के उसके ही दूर के रिश्ते की बहन सोनिया सिलावट के साथ अवैध संबंध थे। सोनिया अपने पति को छोड़कर भवानी सिंह के घर में ही आकर रहने लगी थी।
- दुर्गा बाई इस अवैध संबंध का लगातार विरोध कर रही थीं। इसी विरोध से तंग आकर सोनिया ने दुर्गा बाई को रास्ते से हटाने की साजिश रची।
- 10 जुलाई को जब दुर्गा बाई घर में अकेली थी तब सोनिया ने मौका पाकर गला दबाकर हत्या कर दी।
- हैरान करने वाली बात यह रही कि जब इस पूरी वारदात की जानकारी भवानी सिंह को लगी, तो उसने अपनी पत्नी को न्याय दिलाने या पुलिस को सच बताने के बजाय हत्यारी प्रेमिका सोनिया का साथ दिया।
- उसने साक्ष्य छिपाने और पुलिस को गुमराह करने के लिए ‘अचानक बेहोश होने’ की झूठी कहानी रची।
- पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 238(ए) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है।
#सबज #कटत #समय #बहश #ह #गई #और #मर #गई #पतन #क #मत #पर #पत #क #झठ #पकडय #अवध #सबध #थ #असल #वजह



Post Comment