समय रैना ने हाल ही में यूट्यूब पर ‘स्टिल अलाईव’ नाम से एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने इंडियाज गॉट लेटेंट में हुई कॉन्ट्रोवर्सी पर खुलकर बात की थी। इसके बाद से ही वे चर्चाओं में हैं। अब एक बार फिर उन्होंने बिग बी को लेकर एक बयान दिया है, जो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।
हर कोई डर गया था
समय रैना ने बताया कि इंडियाज गॉट लेटेंट की कॉन्ट्रोवर्सी के चलते उन्होंने सब कुछ खो दिया था। उन्होंने कहा, ‘मेरे आने वाले सारे एपिसोड रुक गए, क्योंकि हर कोई डर गया था और कोई भी अपना एपिसोड अपलोड नहीं करवाना चाहता था।
उन एपिसोड्स के स्पॉन्सर्स भी चले गए। मैंने उनकी पेमेंट पहले ही ले ली थी और उसे फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में लगा दिया था। फिर मुझे वो एफडी तोड़कर पैसे वापस करने पड़े। मैं पूरी तरह से परेशानी में आ गया था।’
डर था कि मैं पूरी तरह कंगाल हो जाऊंगा
समय ने आगे बताया कि वह लगातार डर में जी रहे थे। उन्होंने कहा, ‘मेरे पास कई प्रोजेक्ट्स लाइन में थे और मैंने एड्स के लिए शूट भी कर लिया था, लेकिन उन्होंने भी अपने पैसे वापस मांग लिए। मैंने बुक माय शो के साथ एक डील साइन की थी, जहां उन्होंने पूरे टूर के लिए मुझे एडवांस दे दिया था, और वो सारा पैसा भी मैंने इन्वेस्ट कर दिया था। मैं बहुत ज्यादा डर गया था। उस वक्त मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्या करूंगा। मुझे पता था कि अब कोई ब्रांड मेरे साथ नहीं आएगा। मेरा सबसे बड़ा डर ये था कि मैं पूरी तरह कंगाल हो जाऊंगा और कर्ज में डूब जाऊंगा, जैसे अमिताभ बच्चन के साथ हुआ था।’
क्या थी ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ की कॉन्ट्रोवर्सी?
बीते साल समय रैना का विवादित शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ डार्क कॉमेडी और आपत्तिजनक व अश्लील चुटकुलों के कारण खूब विवाद में रहा था। इसी शो के एक एपिसोड में रणवीर अल्लाहबादिया ने माता-पिता को लेकर एक बेहद अपमानजनकर टिप्पणी कर दी थी।
इस पर काफी हंगामा हुआ। समय रैना और रणवीर दोनों को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। साथ ही पुलिस एफआईआर हुईं। समय रैना को अपने शो के सारे एपिसोड डिलीट करने पडे़। उन्होंने इसे लेकर माफी भी मांगी।
#समय #रन #न #फर #कय #बग #ब #क #जकर #इडयज #गट #लटट #कनटरवरस #पर #कह #अमतभ #बचचन #क #तरह #कगल
Post Comment