×
सराफा व्यापारी फायरिंग केस में तीन फरार आरोपियों पर इनाम:  रतलाम में पूर्व बजरंग दल नेता समेत तीनों पर 10-10 हजार घोषित, संपत्ति की भी जांच शुरू – Ratlam News

सराफा व्यापारी फायरिंग केस में तीन फरार आरोपियों पर इनाम: रतलाम में पूर्व बजरंग दल नेता समेत तीनों पर 10-10 हजार घोषित, संपत्ति की भी जांच शुरू – Ratlam News


रतलाम में 19 दिन पूर्व सराफा व्यापारी के घर फायरिंग के मामले में फरार बजरंग दल के पूर्व संयोजक विनोद उर्फ वीनू शर्मा को पुलिस अभी तक पकड़ नहीं पाई है। पुलिस ने सोमवार को वीनू शर्मा समेत तीन फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। पुलिस ने आरोपियों की संपत्ति की भी जांच शुरू कर दी है। शहर के डीडी नगर थाना अंतर्गत सेफी नगर में सराफा व्यापारी कमल सोनी के घर पर 19 जून को फायरिंग हुई थी। दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने फायरिंग कर भाग गए थे। चारों बदमाश मुंह पर कपड़ा बांध कर आए थे। फायरिंग की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने शहर के अन्य सीसीटीवी व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की। अभी तक पांच गिरफ्तार पुलिस ने फायरिंग करने वाले एक बाइक पर सवार विनीत उर्फ चुचु (25) पिता महेंद्रसिंह बड़गोतिया निवासी रिटायर्ड कॉलोनी (लक्ष्मणपुरा), भोला (29) पिता रामेश्वर पाटीदार निवासी पैलेस रोड को गिरफ्तार किया था। गोलीकांड की साजिश में शामिल अजय उर्फ गट्टू (24) पिता हरिराम चौहान निवासी आनंद कॉलोनी, रवींद्र (32) पिता मिथलेश राजन निवासी रेलनगर, कन्हैया (43) पिता हीरालाल नायक को गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है। बजरंग दल का नेता समेत तीन फरार पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बजरंग दल का पूर्व जिला संयोजक विनोद उर्फ विनोद शर्मा के कहने पर फायरिंग करना बताया था। इसके बाद से पुलिस उसे तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक पकड़ नहीं पाई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार वसीम उर्फ पांडू (36) पिता शब्बीर पठान निवासी चिंगीपुरा और अदनान मुकाती भी पुलिस गिरफ्त से दूर है। एसपी अमित कुमार ने इन तीनों की गिरफ्तारी के लिए 10-10 हजार का इनाम घोषित किया है। दूसरी बाइक पर सवार आरोपी वसीम उर्फ पांडू रतलाम शहर में 21 सितंबर 2017 में हुए तरुण सांखला हत्याकांड का नामजद आरोपी भी रह चुका है।
40 लाख की ली थी सुपारी
सैफी नगर निवासी सराफा व्यापारी कमल सोनी के बेटे दिव्यांश का सरवन निवासी आदित्य सोमानी के साथ एमसीएक्स से जुड़े करीब 1 करोड़ रुपए की लेन-देन का विवाद चल रहा था। दिव्यांश ने आदित्य सोमानी के खिलाफ सरवन थाने में केस दर्ज कराया था। इसके अगले दिन ही रतलाम में सराफा व्यापारी के घर फायरिंग हो गई थी। तब सराफा व्यापारी ने वीनू शर्मा द्वारा रुपयों की वसूली के लिए धमकाया था। फायरिंग करने की भी धमकी दी थी। खुद व्यापारी ने इस बात को कहा था। इसके बाद पुलिस जांच में सामने आया था कि बजरंग दल का पूर्व जिला संयोजक विनोद उर्फ वीनू शर्मा ने रुपए दिलाने के लिए 40 लाख रुपए में सुपारी ली थी। उसने साथी गुंडों को भेजकर सैफी नगर में सराफा व्यापारी के घर पर फायरिंग करवाई थी। डीडी नगर थाना प्रभारी अनुराग यादव ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों में भी दबिश दी है। 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।

#सरफ #वयपर #फयरग #कस #म #तन #फरर #आरपय #पर #इनम #रतलम #म #परव #बजरग #दल #नत #समत #तन #पर #हजर #घषत #सपतत #क #भ #जच #शर #Ratlam #News

Previous post

Indore News: उज्जैन-इंदौर मार्ग पर बस की टक्कर से दो गायों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने बस को फूंका

Next post

Congress: दिग्विजय की पटवारी से दूरी और उमंग से नजदीकी से कांग्रेस में नए समीकरण? सवालों में पार्टी की एकजुटता

Post Comment