पैपराजी की हरकतों से कई सेलेब्स परेशान हो चुके हैं। कुछ दिन पहले सलमान खान पैपराजी पर जमकर नाराज हुए, उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई। अगले दिन पैपराजी सलमान खान से माफी मांगते दिखे। सलमान ने भी दबंग अंदाज में उनसे ठीक से माफी मांगने को कहा। सलमान के बाद अब सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर भी पैपराजी से खफा हो गई हैं। अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने पैपराजी को निशाने पर लिया है। जानिए, किस वजह से सारा ने ऐसा किया है?
सारा ने स्टोरी पर क्या लिखा?
गुरुवार को सारा तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा करते हुए एक पैपराजी पेज को खरी-खोटी सुनाई है। इस स्टोरी में उन्होंने पैपराजी पेज पर शेयर किए गए एक वीडियो का स्क्रीनशॉट भी साझा किया। इस वीडियो में सारा अपनी भाभी के साथ नजर आ रही हैं, जिसे शेयर करते हुए पैपराजी पेज ने लिखा था- ‘मोटी वाली सारा हैं, बगल वाली भाभी हैं..।’
एक स्क्रीन शॉट को शेयर करते हुए सारा ने लिखा, ‘तुम घटिया हो। यह पत्रकारिता नहीं है, हमें अकेला छोड़ दो।’
वीडियो और उस पर लिखे कमेंट से नाराज हुईं सारा
बता दें कि पैपराजी पेज ने सारा और उनकी भाभी की वीडियो एयरपोर्ट पर बैक साइड से रिकॉर्ड की थी। इसके साथ ही उस वीडियो का कैप्शन सारा तेंदुलकर को बुरी तरह से चुभ गया, जिसके बाद उन्होंने पैपराजी पर अपना गुस्सा निकाला। सारा ही नहीं कई एक्ट्रेसेस के लिए उल्टे-सीधे कमेंट इस तरह के पैपराजी पेज करते हैं, कई एक्ट्रेसेस उन्हें लताड़ भी चुकी हैं।
Source link
#सलमन #क #बद #सर #तदलकर #न #पपरज #क #लतड #इस #हरकत #पर #फट #गसस #बल #तम #घटय #ह #हम #अकल.



Post Comment