×
सागर शराब कांड के आरोपी की तलाश तेज, यूपी से लेकर गुजरात तक दबिश, चित्रकूट में मिली थी आखिरी लोकेशन

सागर शराब कांड के आरोपी की तलाश तेज, यूपी से लेकर गुजरात तक दबिश, चित्रकूट में मिली थी आखिरी लोकेशन

जहरीली शराब कांड में पुलिस ने मुख्य आरोपितों में से एक शराब ठेकेदार मनीष लोधी उर्फ यशवंत सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी पर जोर लगा दिया है।

Publish Date: Tue, 15 Sep 2026 10:45:41 PM (IST)Updated Date: Tue, 15 Sep 2026 10:45:41 PM (IST)

बिहार से लौटते ही फरार हुआ था मुख्य सरगना।

HighLights

  1. सागर शराब कांड में पुलिस की सख्त कार्रवाई
  2. चित्रकूट, झांसी-ललितपुर में पुलिस का छापा
  3. बिहार से लौटते ही फरार हुआ था मुख्य सरगना

नईदुनिया प्रतिनिधि, सागर। जहरीली शराब कांड में पुलिस ने मुख्य आरोपितों में से एक शराब ठेकेदार मनीष लोधी उर्फ यशवंत सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी पर जोर लगा दिया है। उसकी तलाश में उत्तर प्रदेश व गुजरात में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। आरोपित की आखिरी लोकेशन चित्रकूट में मिली थी। पुलिस उसके संपर्कों से पूछताछ के आधार पर छिपने के संभावित ठिकानों पर छापा मार रही है।

यूपी से लेकर गुजरात तक दबिश

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सूचना है कि नकली शराब की खेप बनवाने के बाद मनीष बिहार चला गया था। वहां से लौटते समय सतना में उसे शराब से लोगों की मौत की सूचना मिल गई। वह वहीं से फरार हो गया।

उसकी अंतिम लोकेशन के आधार पर पुलिस की अलग-अलग टीमें सतना और चित्रकूट भी पहुंची थीं। इसके अलावा झांसी और ललितपुर में भी उसकी तलाश की गई है। पिछले दिनों पुलिस को उसके शाहगढ़ क्षेत्र के जंगलों में होने की सूचना मिली थी, लेकिन पुलिस को वहां भी नहीं मिला। पुलिस की एक टीम गुजरात में भी उसकी तलाश कर रही है।

मनीष लोधी पर इनाम बढ़कर 30 हजार

पुलिस ने आरोपित मनीष लोधी की गिरफ्तारी के लिए इनाम की राशि 20 हजार से बढ़ाकर 30 हजार रुपये कर दिया है। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि आरोपित को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जांच के दौरान अब तक 30 से अधिक लोगों को आरोपित बनाया जा चुका है। इनमें से 18 आरोपितों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

यह भी पढ़ें- इंदौर के Dominoes में मिला चूहों का मल, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, KFC-पिज्जा हट की भी खुली पोल

एक और मरीज की मौत, 17 की छुट्टी

इस बीच बुंदेलखंड मेडिकल कालेज में भर्ती एक और शराब पीड़ित बुढाना निवासी राजधर सेन (43) की मौत हो गई। उनके बेटे अजीत सेन ने बताया कि शराब पीने के बाद उनकी हालत बिगड़ी थी। इसको मिलाकर शराब कांड में मरने वालों की संख्या 35 हो गई है। हालांकि प्रशासन केवल 16 मौतों की बात स्वीकार कर रहा है। इधर अस्पताल में भर्ती 17 मरीजों को स्वास्थ्य लाभ के बाद छुट्टी दे दी गई। मेडिकल कालेज में 102 मरीजों को भर्ती कराया गया था।

#सगर #शरब #कड #क #आरप #क #तलश #तज #यप #स #लकर #गजरत #तक #दबश #चतरकट #म #मल #थ #आखर #लकशन

Previous post

Ind vs Afg: भारत ने दूसरे T20 में टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, टीम में हुआ एक बदलाव, वैभव सूर्यवंशी को फिर नहीं मिला मौका

Next post

Ind vs Afg: भारतीय गेंदबाजों ने बरपाया कहर, अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने फिर रखा 160 रन का मामूली लक्ष्य

Post Comment