mp news: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर देश में एक बार फिर नंबर वन बन गया है। इंदौर ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और सिलिकॉन वैली ऑफ इंडिया- बेंगलुरु को भी पीछे छोड़ दिया है। इंदौर लगातार 3 बार से स्वच्छता में अव्वल आ रहा है। अब पथ विक्रेताओं और रेहड़ी-पटरी वाले छोटे व्यापारियों को बिना गारंटी में लोन देकर पूरे देश में पहली बार नंबर वन हो गया है। इंदौर नगर निगम ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में लोन बांटने का 100 प्रतिशत टारगेट पूरा किया है। दूसरे स्थान पर बेंगलूरु और मुंबई तीसरे स्थान पर है।
#सफसफई #क #बद #अब #इस #कम #म #भ #नबर1 #बन #इदर #बगलर #मबई #क #छड़ #पछ #Indore #Number #Giving #Loans #Leaves #Bengaluru #Mumbai #News



Post Comment