रीवा जिले के गंगेव क्षेत्र से पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में डायल-112 वाहन के पास एक युवक शराब दुकान से बियर और शराब लेकर पहुंचता दिखाई दे रहा है। आरोप है कि वाहन में मौजूद पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान ही शराब मंगवा रहे थे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सायरन बजने के बाद युवक शराब दुकान से सीधे डायल-112 वाहन तक शराब पहुंचा रहा था। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। सोशल मीडिया पर भी मामले को लेकर लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। जांच के बाद 2 कर्मचारी निलंबित मामले को गंभीरता से लेते हुए गुरुकरण सिंह ने तत्काल जांच के निर्देश दिए। एसपी के निर्देश पर एसडीओपी स्तर से जांच कराई गई। जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर मंगलवार सुबह आरक्षक समर पटेल और वाहन चालक अनूप विश्वकर्मा को निलंबित कर दिया गया। एएसपी बोले- विस्तृत जांच जारी संदीप मिश्रा ने बताया कि डायल-112 वाहन से जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद मामले की जांच कराई गई। जांच में दोनों कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है और दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
#सयरन #बजत #ह #डयल112 #म #शरब #क #फसट #डलवर #वडय #समन #आय #रव #म #न #आरकषक #और #डरइवर #क #ससपड #कय #Rewa #News



Post Comment