×
सीतामऊ में किसान की गाड़ी से ₹1.50 लाख चोरी:  SBI से निकालकर किराना दुकान पहुंचा था, CCTV में कैद हुई वारदात – Mandsaur News

सीतामऊ में किसान की गाड़ी से ₹1.50 लाख चोरी: SBI से निकालकर किराना दुकान पहुंचा था, CCTV में कैद हुई वारदात – Mandsaur News

मंदसौर जिले के सीतामऊ में सोमवार देर शाम किराना दुकान के बाहर खड़ी गाड़ी से ₹1.50 लाख से भरी थैली चोरी हो गई। घटना इंदु बालोद्यान के सामने पीयूष नीमा की किराना दुकान के बाहर हुई। वारदात दुकान के बाहर लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुई है।

.

कल्याणपुर निवासी किसान उमराव सिंह डांगी ने SBI से ₹1.50 लाख निकाले थे। उन्होंने रुपए एक थैली में रखे और किराना दुकान पर सामान लेने पहुंचे। किसान ने गाड़ी दुकान के बाहर खड़ी की। सामान खरीदने के लिए अंदर चले गए। इसी दौरान एक व्यक्ति गाड़ी के पास पहुंचा।

CCTV फुटेज में व्यक्ति गाड़ी के पास पहुंचकर रुपए से भरी थैली निकालते हुए दिखाई दे रहा है। थैली लेने के बाद वह मौके से चला गया। किसान को घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई।

तस्वीरें देखें…

आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुकान के बाहर लगे CCTV फुटेज की जांच शुरू की। आसपास के अन्य CCTV कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि थैली ले जाने वाले व्यक्ति की पहचान की जा सके।

#सतमऊ #म #कसन #क #गड #स #लख #चर #SBI #स #नकलकर #करन #दकन #पहच #थ #CCTV #म #कद #हई #वरदत #Mandsaur #News

Post Comment