सीमा पर बदल रहे अपराधियों के ठिकाने: सैलून की आड़ में हो रही तस्करी, नए खुले प्रतिष्ठानों की बढ़ी निगरानी

सीमा पर बदल रहे अपराधियों के ठिकाने: सैलून की आड़ में हो रही तस्करी, नए खुले प्रतिष्ठानों की बढ़ी निगरानी

पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में नशा और हथियार तस्करी से जुड़े अपराधियों के तौर-तरीके लगातार बदल रहे हैं। कभी खेतों, ढाणियों और सुनसान ठिकानों से संचालित होने वाला नेटवर्क अब कथित तौर पर ऐसे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की आड़ लेने की कोशिश कर रहा है जहां आम लोगों का नियमित आना-जाना रहता है। हाल के महीनों में ममदोट, कपूरथला और अबोहर में सामने आए मामलों के बाद सुरक्षा एजेंसियां अधिक सतर्क हो गई हैं।

कुछ अहम बातें

• हाल में हुई कार्रवाई के बाद सीमा से सटे गांवों और कस्बों में संचालित सैलूनों सहित अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

• सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), पंजाब पुलिस और खुफिया एजेंसियों के अनुसार सीमा पार से संचालित तस्करी नेटवर्क लगातार अपने तरीके बदल रहा है।

• पहले जहां ड्रग्स और हथियारों की सप्लाई खेतों, नहरों और सीमावर्ती पगडंडियों के जरिए होती थी, वहीं अब कुछ मामलों में स्थानीय व्यवसायों की आड़ लेने की आशंका की जांच की जा रही है।

• हालांकि एजेंसियां स्पष्ट कर रही हैं कि जांच केवल संदिग्ध मामलों तक सीमित है और इसका अर्थ यह नहीं कि सभी सैलून या अन्य प्रतिष्ठान संदेह के घेरे में हैं।

• हाल की गिरफ्तारियों के बाद फिरोजपुर, फाजिल्का, अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर और पठानकोट जैसे सीमावर्ती जिलों में संचालित छोटे-बड़े सैलूनों का सत्यापन तेज कर दिया गया है।

• स्थानीय पुलिस इनके रिकॉर्ड जुटा रही है, जबकि संदिग्ध गतिविधियों वाले स्थानों पर निगरानी बढ़ाई गई है।

कस्बों में आधुनिक सैलूनों की संख्या तेजी से बढ़ी

सूत्रों के अनुसार पिछले कुछ वर्षों में सीमावर्ती गांवों और कस्बों में आधुनिक सैलूनों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इनमें से कुछ प्रतिष्ठान ऐसे इलाकों में खुले हैं जहां आबादी अपेक्षाकृत कम है लेकिन देर रात तक गतिविधियां चलने और बाहरी लोगों की आवाजाही संबंधी सूचनाएं समय-समय पर एजेंसियों तक पहुंचती रही हैं। कई बार बीएसएफ की गश्ती टीमों ने देर रात खुले मिले सैलून बंद भी करवाए हैं।

खुफिया एजेंसियों का मानना है कि अपराधी ऐसे स्थानों को प्राथमिकता देते हैं जहां लोगों का आना-जाना सामान्य दिखाई दे और संदेह की संभावना कम रहे। इसी वजह से सैलून, मोबाइल दुकानों, छोटी कॉमर्शियल यूनिटों और अन्य सार्वजनिक प्रतिष्ठानों की गतिविधियों का विश्लेषण भी अब जांच का हिस्सा बनाया गया है।

फिरोजपुर जिले के गजनी वाला, हजारा सिंह वाला, ममदोट, लक्खोके हिठाड़, निहंगा वाला मोड़, भंभा हाजी, हब्बीके, मालीवाड़ा, बारेके और छांगा राय हिठाड़ सहित कई सीमावर्ती गांवों में पिछले कुछ वर्षों में नए सैलून खुले हैं। सुरक्षा एजेंसियां इनमें से कुछ स्थानों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ संदिग्ध मामलों के आधार पर ईमानदारी से कारोबार करने वाले अधिकांश सैलून संचालकों की छवि प्रभावित नहीं होनी चाहिए।

हाल के कुछ मामलों ने एजेंसियों की बढ़ाई चिंता

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार हाल के महीनों में सामने आए कुछ मामलों ने एजेंसियों की चिंता बढ़ाई है। ममदोट क्षेत्र में एक सैलून संचालक को दो विदेशी पिस्तौल, दो मैगजीन और छह कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया था। कपूरथला में भी दो सैलून संचालकों को विदेशी हथियारों के साथ पकड़ा गया, जिनका संबंध फिरोजपुर के सीमावर्ती क्षेत्र से बताया गया। इसी तरह अबोहर में एक सैलून पर कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर चार पिस्तौल, 47 कारतूस और करीब 100 ग्राम हेरोइन बरामद करने का दावा किया। इन घटनाओं के बाद एजेंसियां यह जांच कर रही हैं कि कहीं संगठित गिरोह कुछ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का इस्तेमाल सुरक्षित ठिकाने के रूप में तो नहीं कर रहे।

लालच देकर नेटवर्क में शामिल करने की कोशिश

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार सीमा पार बैठे तस्कर स्थानीय युवकों को छोटे-छोटे आर्थिक लालच देकर अपने नेटवर्क से जोड़ने की कोशिश करते हैं। ड्रोन के जरिए भेजी गई खेप को अस्थायी रूप से छिपाने, आगे पहुंचाने और संपर्क बनाए रखने के लिए ऐसे लोगों का इस्तेमाल किया जाता है, जो सामान्य जीवन में व्यवसाय या अन्य पेशों से जुड़े होते हैं। इससे जांच एजेंसियों के सामने चुनौती और बढ़ जाती है।

बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने सीमा से सटे गांवों में संयुक्त निगरानी बढ़ा दी है। संदिग्ध प्रतिष्ठानों का सत्यापन, देर रात होने वाली गतिविधियों की जांच और बाहरी व्यक्तियों की पहचान पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ग्रामीणों से भी अपील की गई है कि किसी भी असामान्य गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या बीएसएफ को दें। विशेषज्ञों का कहना है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में बदलते अपराध स्वरूप को देखते हुए केवल सीमा पर निगरानी पर्याप्त नहीं होगी। स्थानीय स्तर पर सामाजिक सतर्कता, कारोबार का सत्यापन, सीसीटीवी निगरानी और पुलिस-जन सहयोग को भी मजबूत करना जरूरी है।

तीन कार्रवाई, जिसने बढ़ाई एजेंसियों की चिंता

ममदोट में एक सैलून संचालक से दो विदेशी पिस्तौल, दो मैगजीन और छह कारतूस बरामद हुए। कपूरथला में दो सैलून संचालकों को विदेशी हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया। अबोहर में एक सैलून पर छापेमारी के दौरान 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर चार पिस्तौल, 47 कारतूस और करीब 100 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इन मामलों के बाद जांच का दायरा बढ़ाया गया है।

क्यों बदल रहे हैं अपराधियों के ठिकाने

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार संगठित गिरोह लगातार अपने तौर-तरीके बदल रहे हैं। सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में लोगों की सामान्य आवाजाही के कारण संदेह अपेक्षाकृत कम होता है। देर रात तक खुले रहने वाले स्थानों पर गतिविधियां छिपाना आसान माना जाता है। ऐसे स्थान स्थानीय संपर्क बनाने, खेप की अस्थायी आवाजाही और संदेश पहुंचाने के लिए भी उपयोगी हो सकते हैं। इसी कारण अब संदिग्ध व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है।

इन सीमावर्ती जिलों पर विशेष नजर

हाल की घटनाओं के बाद फिरोजपुर, फाजिल्का, अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर और पठानकोट में निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस और बीएसएफ संयुक्त रूप से संदिग्ध गतिविधियों वाले प्रतिष्ठानों का सत्यापन कर रहे हैं। देर रात तक खुले रहने वाले स्थानों, बाहरी लोगों की आवाजाही और संदिग्ध इनपुट की भी जांच की जा रही है।

कुछ मामलों से पूरे कारोबार पर सवाल नहीं

स्थानीय सैलून संचालकों का कहना है कि कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी के आधार पर पूरे व्यवसाय को संदेह की नजर से नहीं देखा जाना चाहिए। सीमावर्ती क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोग वर्षों से ईमानदारी से अपना कारोबार चला रहे हैं। उनका कहना है कि जांच केवल संदिग्ध मामलों तक सीमित रहे, ताकि अपराधियों पर कार्रवाई हो और वैध कारोबार करने वालों की साख भी प्रभावित न हो। हाल में हुई गिरफ्तारियों के बाद सीमा से सटे गांवों में संचालित कुछ प्रतिष्ठानों की निगरानी बढ़ाई गई है। बाहरी लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों से भी अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को दें।

अबोहर में सैलून से पकड़े गए 12 लोग

अबोहर। हाल ही में अबोहर के एक सैलून में कार्रवाई के दौरान पुलिस ने संचालक समेत 12 लोगों को नशा, अवैध हथियार और कारतूस सहित गिरफ्तार किया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी राजस्थान से हथियार लाकर पंजाब सहित अन्य क्षेत्रों में उनकी सप्लाई करते थे। पुलिस का कहना है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में इस तरह की गैरकानूनी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और इसी सतर्कता के कारण इस गिरोह का पर्दाफाश संभव हुआ।

थाना प्रभारी मनिंदर सिंह के अनुसार सीमावर्ती क्षेत्र में किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस लगातार संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ममदोट में सैलून संचालक की हथियारों सहित गिरफ्तारी के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में संचालित सैलूनों पर विशेष नजर रखी जा रही है। इससे पहले भी ऐसे मामलों में कार्रवाई हो चुकी है। लगातार सामने आ रहे इनपुट के मद्देनजर पुलिस और खुफिया एजेंसियां संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी बढ़ा रही हैं। जहां भी ठोस सूचना मिल रही है, वहां नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। – करण शर्मा, डीएसपी, फिरोजपुर

Source link
#सम #पर #बदल #रह #अपरधय #क #ठकन #सलन #क #आड #म #ह #रह #तसकर #नए #खल #परतषठन #क #बढ #नगरन

Previous post

सेट बना कसेट कब्रिस्तान: इस शो की शूटिंग के दौरान बिछ गई लाशें, 60 लोगों नें गंवाईं जान, हीरो की हुई 72 सर्जरी

टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड में ऐसी काफी सारी फिल्में और शोज हैं जिनके सेट पर कई बार हादसों की खबर आ जाती है। लेकिन कई बार ऐसे हादसे बड़े बन जाते हैं। आज हम आपको 90 के दशक के एक ऐसे ही शो के बारे में बताएंगे जिसके सेट पर बहुत भयंकर आग लग गई थी और इसमें काफी सारे लोगों की जान भी चली गई थी। साथ ही शो का लीड एक्टर भी आग की चपेट में आ गया था।

दरअसल हम बात कर रहे हैं शो ‘द स्वॉर्ड ऑफ़ टीपू सुल्तान’ की। इसमें लीड किरदार संजय खान द्वारा निभाया गया था और इसके अलावा शो में दीपिका चिखलिया, आनंद महादेवन और शहबाज खान भी नजर आए थे। शो के निर्माता और निर्देशक संजय खान ही थे और लोगों ने इसे काफी पसंद भी किया था। 25 फरवरी 1990 से लेकर 14 अप्रैल 1991 तक इसको दूरदर्शन पर टेलीकास्ट किया गया था। लेकिन इस अशोक की पहचान सिर्फ उसकी कहानी से नहीं बल्कि इसके सेट पर हुए भयानक हादसे की वजह से भी थी।

हादसे में 60 लोगों की चली गई थी जान

‘द स्वॉर्ड ऑफ़ टीपू सुल्तान’ शो के सेट पर 8 फरवरी 1989 को एक बड़ा हादसा हो गया था और शो से जुड़े लोगों के लिए भी यह बहुत ही खराब दिन था। इसी दिन मैसूर के प्रीमियर स्टूडियो में शूटिंग भी हो रही थी और तभी सेट पर अचानक से आग लग जाती है। यह इतनी ज्यादा भयंकर आग थी कि कुछ ही मिनट के अंदर उसने पूरे सेट को रख कर दिया। इस हादसे में 60 लोगों की जान चली गई थी। जिसमें कलाकारों के अलावा क्रू मेंबर्स भी थे। संजय खान भी इस आग में काफी ज्यादा झुलस गए थे और वह थर्ड डिग्री बर्न का शिकार हो गए थे। उनका शरीर तकरीबन 65% तक जल गया था और यह हादसा आज भी टीवी इंडस्ट्री में सबसे बड़े हादसों की लिस्ट में आता है।

शादी के सीन में हुआ हादसा

यह हादसा तब हुआ था जब शो के लिए हैदर अली की शादी के जश्न का सीन शूट किया जा रहा था। इसमें आतिशबाजी का भी इस्तेमाल हो रहा था। स्टूडियो में ढीली तार और पर्याप्त फायर ब्रिगेड की कमी के चलते आग बहुत ही तेजी से फैल गई थी। बहुत ही कम वक्त में यह हादसा एक बड़ा हादसा बन गया।

13 महीने तक गंभीर हालत में रहे थे संजय खान

थर्ड डिग्री बर्न हो जाने के बाद संजय खान की हालत बहुत ज्यादा गंभीर हो गई थी। काफी लंबे वक्त तक उनको अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था और तकरीबन 13 महीने तक उनका इलाज चला। 17 से भी ज्यादा सर्जरी हुई और इस हादसे के बाद शो को रोक दिया गया था। तकरीबन 6 महीने तक शूटिंग बंद कर दी गई थी।

Next post

Teenagers cleared of murdering 15-year-old boy in sword attack

Post Comment