सीहोर में कुबेरेश्वर धाम दर्शन के लिए आए गुना जिले के एक श्रद्धालु पर रेलवे स्टेशन के पास जानलेवा हमला कर लूटपाट की गई। बदमाशों ने श्रद्धालु के पैर पर डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और पर्स में रखे नकद रुपये व दस्तावेज लूटकर फरार हो गए। घायल का अस्पताल में इलाज जारी है, जबकि पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी है। रेलवे स्टेशन से निकलते ही बदमाशों ने घेरकर किया हमला घायल अनिल कुशवाहा ने अस्पताल में बताया कि वे गुना जिले के कुंभराज से कुबेरेश्वर धाम दर्शन के लिए सीहोर आए थे। रेलवे स्टेशन से बाहर निकलने के करीब दो मिनट बाद एक पुरानी नारंगी रंग की कार (एमपी-04 सीरीज) उनके पास आकर रुकी। कार से उतरे बदमाशों ने बिना किसी बातचीत के उन पर अचानक हमला कर दिया। डंडों से हमला कर पैर तोड़ा फिर पर्स लूटकर फरार पीड़ित के अनुसार, हमलावरों ने उनके पैर पर लगातार तीन डंडे मारे, जिससे पैर में गंभीर फ्रैक्चर हो गया। मारपीट के बाद बदमाश उनका पर्स छीनकर फरार हो गए। पर्स में करीब 4 हजार रुपये नकद और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कार में सवार होकर मौके से भाग निकले। 108 एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया घटना के बाद घायल अवस्था में ही अनिल कुशवाहा ने 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनके पैर पर पट्टी बांधी और इलाज शुरू किया। फिलहाल उनकी हालत पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है। कार नंबर और हुलिए के आधार पर आरोपियों की तलाश घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पीड़ित द्वारा बताए गए वाहन के नंबर और बदमाशों के हुलिए के आधार पर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
#सहर #म #शरदधल #पर #जनलव #हमल #रलव #सटशन #क #पस #लटपट #हजर #रपय #और #दसतवज #लट #Sehore #News



Post Comment