सूर्यकुमार यादव के लिए आईपीएल का ये सीजन खत्म हो चुका है। इस साल ना तो सूर्या का बल्ला कुछ कमाल कर पाया और ना ही उनकी टीम मुंबई इंडियंस ने ही कुछ अलग किया। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टीम पहले ही राउंड से काफी पहले बाहर हो गई थी। इस बीच सूर्यकुमार यादव को लेकर खबर आ रही है कि वे यूगांडा के खिलाफ खेलते हुए नजर आ सकते हैं। ये मैच 30 मई को खेला जाएगा। ये बात आपको रोचक लग रही होगी, लेकिन ऐसा कुछ होने की संभावना नजर आ रही है।
युगांडा की क्रिकेट टीम मुंबई के दौरे पर है
युगांडा की क्रिकेट टीम इस वक्त मुंबई के दौरे पर है। युगांडा की टीम यहां पर चार वनडे और 4 टी20 मैच खेलने आई है। ध्यान रखिएगा कि ये युगांडा की इंटरनेशनल टीम है। युगांडा की टीम भारत में टीम इंडिया से नहीं, बल्कि टी20 मुंबई लीग की टीमों से टी20 मैच खेलेगी। इन्हीं में से एक टीम ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट है। जिससे सूर्यकुमार यादव टी20 मुंबई लीग में खेलते हैं। युगांडा और ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट के बीच मुकाबला 30 मई को खेला जाएगा। इसी में सूर्या के खेलने की संभावना है। इस तरह की रिपोर्ट स्पोर्ट्स स्टार से सामने आई है।
एक जून से शुरू हो रही है टी20 मुंबई लीग
दरअसल 1 जून से ही टी20 मुंबई लीग का भी आयोजन शुरू होना है। इसलिए टीम के प्लेयर्स केा एक प्रैक्टिस भी मिल जाएगी। सूर्या ने आईपीएल में लगातार अपनी टीम के लिए मैच खेले, लेकिन वे उस रंग में नजर नहीं आए, जिसके लिए जाने और पहचाने जाते हैं। सूर्या ने हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में मुंबई इंडियंस की कप्तानी भी की।
सूर्या की बल्लेबाजी और फॉर्म पर रहेगी सभी की नजर
वैसे तो टी20 मुंबई लीग की टीम की ओर से यूगांडा के खिलाफ खेलना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन टीम इंडिया के टी20 कप्तान का इस तरह के मैच में खेलना बड़ी बात जरूर कही जा सकती है। हालांकि सूर्या का फॉर्म इस वक्त पूरी तरह से गया हुआ है। देखना होगा कि क्या सूर्या इस मैच में खेलते हैं तो कैसा प्रदर्शन करते हैं। वैसे उन्हें टी20 मुंबई लीग में तो खेलना ही है, उसमें भी उनके खेल पर सभी की नजर रहने वाली है।
यह भी पढ़ें
टीम इंडिया के लिए साल 2022 से नहीं खेला कोई मुकाबला, अब आईपीएल में तहलका मचा फिर ठोक दी ताल
कप्तान ही हो गया वनडे सीरीज से बाहर, अचानक सामने आई चोट ने बिगाड़ा खेल, अब किसके पास होगी कमान
Latest Cricket News
#सरयकमर #यदव #क #आ #गए #ऐस #दन #यगड #क #खलफ #खल #सकत #ह #ट20 #मकबल



Post Comment