सेना में बड़े बदलाव: वरिष्ठ पदों पर नियुक्तियों का एलान, क्या है रूस के राष्ट्रपति पुतिन की भावी रणनीति?

सेना में बड़े बदलाव: वरिष्ठ पदों पर नियुक्तियों का एलान, क्या है रूस के राष्ट्रपति पुतिन की भावी रणनीति?

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सेना और रक्षा मंत्रालय में कई वरिष्ठ स्तर की नियुक्तियों और बदलावों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इन सुधारों से सेना की संगठनात्मक व्यवस्था और बेहतर होगी।देश के राष्ट्रपति भवन- क्रेमलिन में रक्षा मंत्री आंद्रे बेलौसोव, रूसी सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ प्रमुख वालेरी गेरासिमोव और सेंटर और ईस्ट सैन्य समूहों के कमांडरों के साथ बुधवार को इस संबंध में अहम बैठक हुई। बैठक के बाद पुतिन ने कहा कि रक्षा मंत्रालय कमान और लॉजिस्टिक्स (सैन्य आपूर्ति व्यवस्था) को और प्रभावी बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है।

राष्ट्रपति ने किन सैन्य अफसरों पर भरोसा जताया?

पुतिन ने बताया कि हाल ही में हथियारों की खरीद और आपूर्ति की जिम्मेदारी उप रक्षा मंत्री अलेक्जेंडर सांचिक को सौंपी गई है, जो पहले फील्ड कमांडर रह चुके हैं। उन्होंने वालेरी सोलोडचुक को भी उप रक्षा मंत्री नियुक्त किया है। सोलोडचुक अब सेना की सभी पीछे की सहायता और लॉजिस्टिक्स सेवाओं की जिम्मेदारी संभालेंगे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पुतिन ने मोर्चे पर तैनात कई सैन्य समूहों के नेतृत्व में भी बदलाव को मंजूरी दी है। आंद्रे इवानायेव को ‘सेंटर ग्रुप ऑफ फोर्सेज’ का कमांडर नियुक्त किया गया है। पुतिन ने कहा कि यह समूह डोनेट्स्क क्षेत्र में महत्वपूर्ण सैन्य अभियानों को अंजाम देने की जिम्मेदारी संभालता है।

रूसी सेना में मानवरहित सैन्य प्रणाली का जिम्मा किसे?

प्योत्र बोल्गारेव को ईस्टर्न मिलिट्री डिस्ट्रिक्ट का कार्यवाहक कमांडर और ‘ईस्ट ग्रुप ऑफ फोर्सेज’ का प्रमुख बनाया गया है। पुतिन ने घोषणा की कि डेनिस ल्यामिन, जो पहले सेंटर ग्रुप ऑफ फोर्सेज के चीफ ऑफ स्टाफ थे, अब रूस की नई स्थापित मानवरहित सैन्य प्रणाली के गठन और विकास की जिम्मेदारी संभालेंगे।

सशस्त्र बलों में सैनिकों की संख्या 25,000 बढ़ाई जाएगी

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह पुतिन ने एक राष्ट्रपति आदेश पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके तहत रूसी सशस्त्र बलों में सैनिकों की संख्या 25,000 बढ़ाने का फैसला किया गया। यह जानकारी कानूनी दस्तावेजों के आधिकारिक पोर्टल पर प्रकाशित की गई थी।

राष्ट्रपति के आदेश संख्या 419 में संशोधन, क्या बदलेगा?

जून महीने में रूसी राष्ट्रपति ने सशस्त्र बलों की कुल स्वीकृत संख्या 23,99,130 कर्मियों तय की थी, जिनमें 15,10,000 सैनिक शामिल थे। अब नए आदेश के मुताबिक, रूसी सशस्त्र बलों के भीतर नए सैन्य निर्माण इकाइयों की स्थापना के कारण, 12 जून 2026 के राष्ट्रपति आदेश संख्या 419 में संशोधन किया जाता है। अब रूसी सशस्त्र बलों की स्वीकृत कुल संख्या 2426130 कर्मियों की होगी, जिनमें 1535000 सैनिक शामिल होंगे।

Source link
#सन #म #बड #बदलव #वरषठ #पद #पर #नयकतय #क #एलन #कय #हरस #क #रषटरपत #पतन #क #भव #रणनत

Previous post

World Athletics U20 Championships 2026: Ashish, Dharanidharan qualify for javelin throw final

Ashish Yadav and T. Dharanidharan both qualified for the men’s javelin throw final on Wednesday, the opening day of the World Athletics U20 Championships in Eugene, Oregon, USA.

Neither of the two Indians achieved the automatic qualification mark of 72.50m but they finished amongst the Top 12 throwers which helped them book their spot for Friday’s final.

While Ashish stood second amongst the 26 athletes across the two groups with an effort of 69.87m, Dharanidharan grabbed the last qualification spot with a throw of 68.07m.

South Africa’s Jan-Hendrik Heymans topped the qualification round with his one and only throw of 76.02m.

In men’s 800m, Uwin Anand couldn’t progress beyond the first round but Mogali Venkatram secured his place in the semifinals. In the second heat, Uwin finished seventh as he clocked 1:52.37s while in the fifth and final heat, Mogali finished third with a timing of 1:52.81s.

Top five finishers in every heat along with two fastest losers from the rest of the field grabbed qualification spots.

READ | Ek Bihari sau pe bhaari – Kitchen boy turns track and field pioneer for state

In 4x400m mixed relay, Indian quartet recorded a Season’s Best timing but missed out on qualifying for the final.

Piyush Raj, Tahura Khatun, Sayed Sabeer and Thiya Arumugam clocked 3:22.85s to finish fourth in the first heat. However, only the top three teams from each of the three heats was guaranteed a spot in the final.

In heat 1, Great Britain topped with a timing of 3:21.27s, Poland finished second after clocking 3:21.47s while Czechia grabbed the final qualification spot in 3:21.58s.

Later in the day, discus thrower Amanat Kamboj will also begin her campaign in the qualification round.

Published on Aug 05, 2026

#World #Athletics #U20 #Championships #Ashish #Dharanidharan #qualify #javelin #throw #final

Next post

News live: News Corp loses subscribers in Australia as company lashes out at AI ‘crass kleptomaniacs’ and ‘slimy sea of slop’

Post Comment