अशोकनगर जिले के खोकसी चक्क गांव में जहरीले सांप के काटने से 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना रविवार तड़के उस समय हुई, जब महिला अपने घर में जमीन पर बिस्तर लगाकर सो रही थी। मृतका की पहचान शिलाबाई पत्नी विजय नायक के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, रविवार सुबह करीब 4 बजे शिलाबाई घर में सो रही थीं, तभी एक जहरीले सांप ने उनके पैर में काट लिया। सांप के काटने के बाद उन्होंने तत्काल परिवार के सदस्यों को इसकी जानकारी दी। झाड़-फूंक कराने ले गए परिजन
घटना के बाद परिजन शिलाबाई को उपचार के लिए बरखान गांव में झाड़-फूंक करने वाले एक व्यक्ति के पास ले गए। वहां महिला की हालत बिगड़ती देख उसे तुरंत अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई। इसके बाद परिजन निजी वाहन से शिलाबाई को जिला अस्पताल अशोकनगर लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
#सत #समय #महल #क #सप #न #डस #अशकनगर #म #सबह #मल #शव #परजन #झडफक #करन #ल #गए #Ashoknagar #News



Post Comment