×
सोनम रघुवंशी

सोनम रघुवंशी

इंदौर के सहकार नगर(कैट) रोड़ के 30 वर्षीय ट्रांसपोर्टर राजा रघुवंशी की कुशवाह नगर(बाणगंगा)की सोनम उर्फ बिट्टी रघुवंशी से पिछले महीने की 11 तारीख को ही धूमधाम से शादी हुई थी। 20 मई को नवदंपती हनीमून मनाने शिलांग निकल गए।

By Navodit Saktawat

Publish Date: Mon, 09 Jun 2025 09:57:17 PM (IST)

Updated Date: Mon, 09 Jun 2025 10:16:12 PM (IST)

इंदौर का बहुचर्चित राजा रघुवंशी मर्डर केस।

इंदौर का राजा रघुवंशी मर्डर केस पूरे देश भर में चर्चित हो गया है। मामले का पटाक्षेप भी हो गया है। राजा की पत्‍नी सोनम ने ही पति की हत्‍या करवाई थी। आज सोनम के बरामद होने पर यह राज भी खुल गया।

जिस युवती को बेकसूर समझ कर मुख्यमंत्री,कृषि मंत्री सहित पूरे ने देश सलामती की प्रार्थना की वो ही हत्याकांड की मास्टर माइंड निकली।फिल्मी कहानी की तरह घटित इस घटना ने इंदौर को पूरे देश के सामने शर्मसार कर दिया।

पुलिस ने नवविवाहिता सहित चार युवकों को गिरफ्तार किया है। इसमें उसका प्रेमी भी शामिल है। सुर्ख लाल जोड़े में साथ साथ चल रही मौत से बेखबर राजा सोनम के साथ बहुत खुश था।

उधर सोनम ने राजा को मार कर फेंकने के लिए हत्यारे बुलवा लिए। 23 मई को राजा सोनम का हाथ पकड़े शिलांग की घनी वादियों में चला गया।

जैसे ही मौका मिला सोनम के पीछे-पीछे आए हत्यारों ने राजा की हत्या कर दी।उसकी चेन,अंगूठी,ब्रेसलेट लूटी और शव 200 फीट गहरी खाई में फैंका और खुद फरार हो गई। इस घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया।

Source link
#सनम #रघवश

Post Comment