त्योहारों को ध्यान में रखते हुए ग्वालियर में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ग्वालियर पुलिस ने रविवार-सोमवार की दरमियानी रात भारी पुलिस बल के साथ कॉम्बिंग गश्त (सघन चेकिंग अभियान) चलाई। इस दौरान पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में पुलिस टीम को एक शातिर स्थायी वारंटी को पकड़ने के दौरान कड़े विरोध और अभद्रता का सामना करना पड़ा। पांच मामलों में फरार वारंटी और उसकी पत्नी ने पुलिस को देखकर दरवाजा बंद करने की कोशिश की और गाली-गलौज करते हुए झूमाझटकी कर दी। साथ ही शासकीय कार्य में बाधा डाली। हालांकि, पुलिस टीम ने आरोपी को दबोच लिया और दंपति के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। आधी रात को मुलायम कॉलोनी में दबिश, दंपति ने की धक्का-मुक्की पुरानी छावनी थाना पुलिस की टीम कॉम्बिंग गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर मुलायम कॉलोनी स्थित स्थायी वारंटी टिंकू उर्फ जयकरन सिंह सिकरवार (38) के घर दबिश देने पहुंची। पुलिस ने जब दरवाजा खटखटाया तो आरोपी की पत्नी पूनम सिकरवार ने दरवाजा खोला, लेकिन पुलिस बल को देखते ही उसने तुरंत दरवाजा बंद करने का प्रयास किया। इसी बीच अंदर से आए टिंकू ने भी दरवाजा बंद करने की कोशिश की और पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की। काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस टीम ने दरवाजा खुलवाया। इसके बाद वारंटी की पत्नी पुलिस और उसके पति के बीच आकर खड़ी हो गई और पुलिस जवानों से झूमाझटकी करने लगी। पुलिस ने घेराबंदी कर महिला पर काबू पाया और वारंटी टिंकू को हिरासत में ले लिया। न्यायालय से जारी थे 5 स्थायी वारंट, शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज थाना प्रभारी डॉ. संतोष सिंह यादव के अनुसार, आरोपी टिंकू उर्फ जयकरन के खिलाफ न्यायालय के अलग-अलग 5 आपराधिक प्रकरणों (प्रकरण क्रमांक 1990/23, 1689/23, 2544/22, 1889/21 एवं 917/2020) में लंबे समय से स्थायी वारंट जारी थे। वारंट की कार्रवाई में अड़चन डालने और पुलिस टीम से अभद्रता करने पर आरोपी टिंकू और उसकी पत्नी पूनम के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। 190 वारंटी गिरफ्तार, गलियों से लेकर ढाबों तक सर्च एसएसपी धर्मवीर सिंह के निर्देश पर एएसपी सुजावल जग्गा, सुमन गुर्जर, डॉ. शिवेश सिंह बघेल और देहात एएसपी जयराज कुबेर के नेतृत्व में पूरे जिले में देर रात तक कॉम्बिंग गश्त चलाई गई। वारंटियों पर कार्रवाई: पुलिस टीमों ने शहर और देहात से कुल 190 वारंटियों को गिरफ्तार किया। इनमें 110 स्थायी और 80 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं। हिस्ट्रीशीटरों की जांच: 134 गुंडों और 136 हिस्ट्रीशीटरों समेत कुल 270 संदिग्ध बदमाशों की तस्दीक कर रिकॉर्ड अपडेट किए गए। सघन चेकिंग: पुलिस अधिकारियों ने लॉज, धर्मशालाओं, होटलों, ढाबों, बैंक-एटीएम के साथ संदिग्ध और मुंह बांधकर घूम रहे दोपहिया वाहन चालकों की भी जांच की। अवैध शराब जब्त: गश्त के दौरान महाराजपुरा, भितरवार और बेलगढ़ा थाना क्षेत्रों में अवैध शराब के मामले दर्ज कर कार्रवाई की गई। यह एक्शन लगातार चलता रहेगा ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर सिंह ने कहा कि त्योहार से पहले बदमाशों पर लगाम कसने के लिए जिलेभर में यह कार्रवाई की गई है। कॉम्बिंग गश्त के दौरान 190 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है और जेल से छूटे अपराधियों पर नजर रखी जा रही है। असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस का यह एक्शन आगे भी लगातार जारी रहेगा।
#सथय #वरट #क #पकडन #पहच #पलस #स #अभदरत #दपत #अरसट #गवलयर #म #कमबग #गशत #बदमश #पकड #परन #गड #क #घरघर #पहचकर #जच #Gwalior #News



Post Comment