×
'हमारी नारी शक्ति…' पीएम ने की पहलवानों की तारीफ, गुकेश पर क्या बोले?

'हमारी नारी शक्ति…' पीएम ने की पहलवानों की तारीफ, गुकेश पर क्या बोले?

Last Updated:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को उलानबटार ओपन 2025 में तीसरी रैंकिंग सीरिज में भारतीय पहलवानों के प्रदर्शन की तारीफ की. उन्होंने गुकेश की भी तारीफ की.

पीएम मोदी ने की पहलवानों की तारीफ

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को उलानबटार ओपन 2025 में तीसरी रैंकिंग सीरिज में भारतीय पहलवानों के प्रदर्शन की तारीफ की. एक्स पर अलग अलग पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने अलग अलग खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की तारीफ की है. उन्होंने एक्स पर लिखा ,‘‘ खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी . उलानबटार ओपन 2025 में तीसरी रैंकिंग सीरिज में भारतीय पहलवानों को शानदार प्रदर्शन पर बधाई. भारत ने छह स्वर्ण समेत 21 पदक जीते. हमारी नारी शक्ति ने भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके इस उपलब्धि को और यादगार बना दिया .’’

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा कि दक्षिण कोरिया में एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में अपने दल के शानदार प्रदर्शन पर भारत को गर्व है. उन्होंने कहा कि हर खिलाड़ी की कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता पूरे टूर्नामेंट में नजर आई.



Source link
#039हमर #नर #शकत…039 #पएम #न #क #पहलवन #क #तरफ #गकश #पर #कय #बल

Post Comment