बुरहानपुर जिले की नावरा रेंज के साईंखेड़ा में पांच राष्ट्रीय पक्षी मोर और दो उल्लू मृत पाए गए हैं। नेपानगर एसडीओ वन विक्रम सुलिया ने इसकी पुष्टि की। शव सोमवार को मिले थे जिसका खुलासा विभाग ने गुरुवार को किया।बुरहानपुर डीएफओ विद्याभूषण सिंह के अनुसार, पशु चिकित्सक सीवल डॉ. अजय और डोइफोड़िया डॉ. रविंद्र गोले ने मृत वन्यजीवों का पोस्टमार्टम किया। चिकित्सकों के दल ने प्रथम दृष्टया हीटस्ट्रोक को मृत्यु का संभावित कारण बताया है। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया
हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विसरा सैंपल जांच हेतु सागर स्थित प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जलस्रोत से पानी के सैंपल भी लिए गए हैं। गुरुवार को एसडीओ ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएफओ विद्याभूषण सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम में हीटस्ट्रोक को मौत का कारण बताया गया है, लेकिन विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।
#हटसटरक #स #मर #उलल #क #मत #बरहनपर #म #तलब #कनर #पड #मल #वन #वभग #न #पन #क #सपल #सगर #भज #Burhanpur #News



Post Comment