सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का जायजा लेने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार देर शाम प्रोटोकॉल छोड़ हेलमेट पहनकर बाइक से उज्जैन शहर का निरीक्षण करने निकले। उन्होंने करीब 2 किमी पैदल घूमकर निर्माण कार्य देखे, अधिकारियों को मौके पर निर्देश दिए और कंठाल च
.
मुख्यमंत्री शुक्रवार देर शाम नागदा से उज्जैन पहुंचे। सीएम हाउस से वे हेलमेट पहनकर बाइक पर निकले और टावर चौक, फ्रीगंज ब्रिज, मेडिसिटी, कोयला फाटक, कंठाल और तेलीवाड़ा चौराहा समेत कई इलाकों में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया।
रास्ते में लोगों से बातचीत भी
फ्रीगंज ब्रिज और मेडिसिटी के निर्माण कार्य देखने के बाद मुख्यमंत्री कोयला फाटक से कंठाल चौराहे तक करीब दो किलोमीटर पैदल चले। इस दौरान उन्होंने सड़क चौड़ीकरण समेत सिंहस्थ-2028 से जुड़े कार्यों की प्रगति देखी, अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए और रास्ते में लोगों से बातचीत की। शहरवासियों ने जगह-जगह उनका स्वागत भी किया।
कंठाल चौराहे पर मुख्यमंत्री एक पुरानी परिचित जलेबी की दुकान पर भी रुके। उन्होंने स्वयं जलेबी बनाई, चाय मंगवाई और गर्म पानी का सेवन किया।
परिचित की दुकान पर पहुंचे, चाय मंगवाई
कंठाल चौराहे पर मुख्यमंत्री अपने पुराने परिचित की जलेबी की दुकान पर पहुंचे। यहां उन्होंने खुद जलेबी बनाई, चाय मंगवाई और गर्म पानी पिया। उन्होंने बताया कि छात्र राजनीति के समय से उनका इस दुकान से जुड़ाव रहा है।
भास्कर से कहा- खुद वस्तुस्थिति देखना था
दैनिक भास्कर से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए सड़क, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि बाइक और पैदल निरीक्षण का उद्देश्य विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति को खुद देखना था। साथ ही उन्होंने कहा कि महाकाल महालोक बनने के बाद धार्मिक पर्यटन में कई गुना वृद्धि हुई है, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली और रोजगार के अवसर बढ़े हैं।
#हलमट #पहन #बइक #स #नकल #यदव #VIDEO #उजजन #म #कम #पदल #घम #जलब #भ #बनई #सहसथ #क #तयरय #क #रयलट #चक #कय #Ujjain #News



Post Comment