×
हैरी बाॅक्सर और गांधीनगर के बिल्डर की डील में शामिल था बाबा, पूछताछ में पता चला

हैरी बाॅक्सर और गांधीनगर के बिल्डर की डील में शामिल था बाबा, पूछताछ में पता चला

हमले के पूर्व कसरवाद में नाम खुल गया और पुलिस ने बायो काटन कारोबारी दिलीप राठौर को धमकाने के आरोप में राजपाल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बाबा ने ब …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 30 May 2026 09:31:15 PM (IST)Updated Date: Sat, 30 May 2026 09:35:56 PM (IST)

लॉरेंस बिश्नोई, हैरी बॉक्सर और राजपाल की तस्वीर।

HighLights

  1. हैरी बाक्सर और बिल्डरडील में था बाबा।
  2. लारेंस गैंग के बदमाश ने रैकी स्‍वीकारा।
  3. कार और पिस्टल तलाश रही एसआईटी।

नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। बिल्डर विवेक दम्मानी को धमकाने और पांच करोड़ रुपये मांगने के आरोप में गिरफ्तार राहुल उर्फ बाबा ने एक अन्य बिल्डर की रैकी करना स्वीकार लिया है। हैरी बाक्सर से हुई डील के बाद राहुल उस बिल्डर से पांच करोड़ रुपये लेने भी गया था। पुलिस उससे कार और पिस्टल के संबंध में पूछताछ कर रही है।

बिंजना(देवास) निवासी 34 वर्षीय राहुल राठौर उर्फ बाबा को क्राइम ब्रांच ने हरिद्वार से पकड़ा था। उसने नागदा के बदमाश राजपाल से ठेका लेकर विवेक दम्मानी के घर(रेसकोर्स रोड़) और ऑफिस की रैकी कर ली थी।

हमले के पूर्व कसरवाद में नाम खुल गया और पुलिस ने बायो काटन कारोबारी दिलीप राठौर को धमकाने के आरोप में राजपाल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बाबा ने बताया दिलीप पर हमला उसने ही करवाया था।

इसके लिए राजपाल ने 40 हजार रुपये दिए थे। सूत्रों के मुताबिक बाबा ने बताया कि वह गांधीनगर के बिल्डर मनीष की भी रैकी कर चुका था। मनीष से हैरी ने 10 करोड़ रुपये की मांग की थी।

पांच करोड़ में डील तय हुई और राजपाल के कहने पर वह गांधीनगर क्षेत्र में रुपये लेने गया मगर 40 मिनट तक मनीष नहीं पहुंचा तो देवास चला गया। उसने बताया कि बाद में मनीष ने रुपये दुबई के रास्ते क्रिप्टो करंसी से भिजवा दिए थे। पुलिस अब बाबा की कार और पिस्टल जब्त करने की कोशिश कर रही है।

उधर एक अन्य प्रकरण में स्पेशल टास्क फोर्स ने भी राजपाल गैंग की गिरफ्तारी का प्रयास शुरु कर दिया है। एसटीएफ आरोपितों का कोर्ट के माध्यम से रिमांड मांगेगी।

#हर #बकसर #और #गधनगर #क #बलडर #क #डल #म #शमल #थ #बब #पछतछ #म #पत #चल

Post Comment