×
150 गाड़ियों के साथ चक्काजाम में शामिल होंगे कांग्रेसी:  किसानों के मुद्दों को लेकर 7 मई को प्रदर्शन, जीतू पटवारी भी होंगे शामिल – Ujjain News

150 गाड़ियों के साथ चक्काजाम में शामिल होंगे कांग्रेसी: किसानों के मुद्दों को लेकर 7 मई को प्रदर्शन, जीतू पटवारी भी होंगे शामिल – Ujjain News


मध्यप्रदेश में किसान उपार्जन केंद्रों की अव्यवस्था, टोकन सिस्टम में कथित तानाशाही, तुलाई में गड़बड़ी और भुगतान में देरी के विरोध में कांग्रेस ने 7 मई को चक्का जाम करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में शहर कांग्रेस कमेटी की वर्किंग कमेटी की बैठक आयोजित कर रणनीति तय की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 7 मई को शाजापुर में होने वाले चक्का जाम में उज्जैन से करीब 150 वाहनों का काफिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी के नेतृत्व में रवाना होगा, जिसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहेंगे। “किसानों के सम्मान का सवाल” नेता प्रतिपक्ष डॉ. रवि राय ने बताया कि वे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ शाजापुर में आयोजित चक्का जाम में शामिल होंगे। वहीं, मुकेश भाटी ने कहा कि यह मुद्दा अब सिर्फ असुविधा का नहीं, बल्कि किसानों के सम्मान, आजीविका और भरोसे से जुड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए हफ्तों इंतजार करना पड़ रहा है और स्लॉट बुकिंग व टोकन सिस्टम पूरी तरह फेल हो चुका है। कांग्रेस की प्रमुख मांगें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता होंगे शामिल चक्का जाम में शामिल होने के लिए मंगलवार को उज्जैन में हुई बैठक में नेता प्रतिपक्ष डॉ. रवि राय, संगठन महासचिव अजय राठौर, राजेश राणा, अशोक सारवान, अनवर बाबा, रमेश सांखला, अभिषेक लाला, संचित शर्मा, बब्लू खींची, चंद्रभान सिंह चंदेल, कमल चौहान, वरुण शर्मा, बंटी वसीम, प्रकाश सोलंकी, वीरेंद्र गोसर सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

#गड़य #क #सथ #चककजम #म #शमल #हग #कगरस #कसन #क #मदद #क #लकर #मई #क #परदरशन #जत #पटवर #भ #हग #शमल #Ujjain #News

Post Comment