×
17 साल के खिलाड़ी ने यूथ टेस्ट में रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया U19 के खिलाफ लगाया दोहरा शतक

17 साल के खिलाड़ी ने यूथ टेस्ट में रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया U19 के खिलाफ लगाया दोहरा शतक

राजकोट के निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम में इंडिया U19 और ऑस्ट्रेलिया U19 के बीच पहला अनऑफिसियल टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में 17 साल के युवा बल्लेबाज लक्ष्य रायचंदानी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक जड़ दिया है। इस मैच के दूसरे दिन उन्होंने महज 256 गेंदों में 20 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 210 रन बनाए। उनकी इस बेहतरीन पारी की बदौलत भारत अंडर-19 की टीम ने पहली पारी में 430 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया पर 213 रनों की मजबूत बढ़त बना ली। इंडिया U19 और ऑस्ट्रेलिया U19 मैच का स्कोरकार्ड आप यहां देख सकते हैं।

लक्ष्य रायचंदानी ने दोहरा शतक लगाकर रचा इतिहास

राजकोट में दोहरा शतक जड़कर लक्ष्य रायचंदानी ने इतिहास रच दिया है। वे दुनिया के पहले ऐसे युवा क्रिकेटर बन गए हैं जिन्होंने यूथ टेस्ट मैचों में दो दोहरे शतक लगाए हैं। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने इससे पहले श्रीलंका दौरे पर गॉल में खेलते हुए 207 रनों की शानदार पारी खेली थी, और इसके बाद कोलंबो में भी एक शतक जड़ा था। अब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जड़कर एक नया इतिहास रच दिया है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में भी शतक लगा चुके हैं रायचंदानी

इस महीने की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे यूथ वनडे में नाबाद 110 रन बनाने वाले 17 साल के रायचंदानी ने टेस्ट फॉर्मेट में भी शानदार बल्लेबाजी की और अपने अच्छे फॉर्म को बनाए रखा। सलामी बल्लेबाज सागर विर्क के सिर्फ 11 रन पर आउट हो जाने के बाद, रायचंदानी ने पूरे दिन संभलकर बल्लेबाजी की। दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे, फिर भी उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। वह दिन के अंत तक नाबाद रहे।

रायचंदानी ने बाकी बल्लेबाजों के साथ मिलकर की अच्छी साझेदारी

रायचंदानी को कप्तान यशबर्धन चौहान (54 रन) और मोहित उल्वा (नाबाद 58 रन) का बेहतरीन साथ मिला। रायचंदानी और मोहित ने अब तक 9वें विकेट के लिए 137 रन की पार्टनरशिप कर ली है। इससे पहले, उन्होंने चौहान के साथ मिलकर तीसरे नंबर पर 124 रनों की मजबूत साझेदारी भी की थी। अब टेस्ट मैच के तीसरे दिन रायचंदानी अपनी इस पारी को और बड़ा करना चाहेंगे और साथ ही तिहरा शतक लगाने की कोशिश करेंगे।

मैच में इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 217 रन पर सिमट गई थी, जिसमें ब्लेक कैटल ने सबसे ज्यादा 102 रन बनाए। भारत की ओर से गेंदबाजी में बाएं हाथ के स्पिनर ईशान ओम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 53 रन देकर 5 विकेट झटके, जबकि मोहित उल्वा ने भी 37 रन देकर 3 खिलाड़ियों को आउट किया।

यह भी पढ़ें:

ODI वर्ल्ड कप 2027 को लेकर आई बड़ी खबर, 1 अक्टूबर को केपटाउन में होगा शेड्यूल का ऐलान

एशियन गेम्स सेमीफाइनल में किससे होगा टीम इंडिया का सामना, गोल्ड मेडल अब सिर्फ दो कदम दूर

Latest Cricket News


#सल #क #खलड़ #न #यथ #टसट #म #रच #इतहस #ऑसटरलय #U19 #क #खलफ #लगय #दहर #शतक

Previous post

सितंबर में तीसरी बार सरकार लेगी 1500 करोड़ का कर्ज: 800 करोड़ 18 साल और 700 करोड़ 30 साल के लिए, इस माह 7600 करोड़ लिए – Bhopal News

Next post

एमपी के लिए बीजेपी की बड़ी कवायद, वरिष्ठ नेताओं में समन्वय बढ़ाने आएंगे विप्लब देव | Viplav Dev Will Increase Coordination Among Mp Bjp Leaders

Post Comment