खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के फिरोजाबाद स्थित यादव कॉलोनी में शनिवार दोपहर एक सिरफिरे युवक ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। अपनी रिश्ते की भाभी से शादी करने की जिद पूरी न होने पर आरोपी ने उसके महज डेढ़ साल के मासूम बेटे को सुनसान सड़क पर 34 सेकंड में बेरहमी से आठ बार पटक-पटककर मौत के घाट उतार दिया। रोंगटे खड़े कर देने वाली यह पूरी वारदात पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हत्या के बाद आरोपी मासूम के शव को घर के गेट पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बच्चे की नानी की तहरीर पर हत्या का प्राथमिकी दर्ज कर हत्यारे की तलाश शुरू कर दी है।

2 of 10
विलाप करती मासूम की मां
– फोटो : अमर उजाला
रती ने ठुकराया विराज का प्रस्ताव
मूल रूप से अरांव के गांव बामई निवासी रती देवी की शादी फरवरी 2024 में बदायूं निवासी सुमित कुमार से हुई थी। शादी के बाद रती ने बेटे आरव को 3 नवंबर 2025 को जन्म दिया, लेकिन पति से अनबन के कारण वह पांच महीने से अपने मायके में रह रही थी। इसी बीच, रती के पति के फुफेरे भाई विराज उर्फ जितेंद्र पाठक निवासी शेखूपुर, बदायूं ने रती के परिवार से नजदीकियां बढ़ाईं। विराज ने पहले तो रती के पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई में मदद का भरोसा देकर विश्वास जीता और बाद में रती के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया, जिसे रती ने ठुकरा दिया था।

3 of 10
मौके पर मौजूद पुलिस
– फोटो : अमर उजाला
टॉफी दिलाने के बहाने ले गया और ले ली जान
शनिवार को रती अपनी मां पिंकी देवी के साथ पति पर केस दर्ज कराने के सिलसिले में कानूनी राय लेने शिकोहाबाद एक अधिवक्ता के पास गई थी। अधिवक्ता से मिलने का समय शाम का होने के कारण वे यादव कॉलोनी स्थित अपनी मां की सहेली पुष्पलता के घर रुक गईं। पीछा करते हुए सिरफिरा विराज भी वहां पहुंच गया। उसने वहां भी रती पर पति को तलाक देकर खुद से शादी करने का दबाव बनाया। जब मां-बेटी ने साफ मना कर दिया, तो आरोपी विराज डेढ़ साल के मासूम आरव को टॉफी दिलाने के बहाने घर से बाहर ले गया।

4 of 10
मृत मासूम
– फोटो : अमर उजाला
आठ बार पटककर ले ली जान
घर से करीब 50 मीटर दूर ले जाकर दोपहर करीब ढाई बजे सुनसान सड़क पर उसने मासूम को बेहद बेरहमी से आठ बार जमीन पर पटका। जब बच्चे की जान निकल गई, तो वह शव को वापस लाकर घर के दरवाजे पर फेंककर भाग निकला। 10 मिनट बाद जब मां गेट पर पहुंची, तो बच्चे का लहूलुहान शव देखकर उसकी चीख निकल गई।

5 of 10
गमगीन परिजन
– फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी फुटेज देख कांप उठी लोगों की रूह
दोपहर ढाई बजे के करीब का वक्त था। यादव कॉलोनी की सड़कें सुनसान थीं, तब हत्यारा विराज मासूम आरव को गोद में लेकर बाहर निकला था। रती ने बताया कि जब काफी देर तक बच्चा वापस नहीं आया, तो वे गेट पर गई जहां मासूम का शव पड़ा था। शोर मचने पर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हुए और तुरंत पास ही लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में जो दिखा, उसे देखकर हर किसी की रूह कांप गई। सिरफिरा युवक मासूम को हवा में उछालकर सड़क पर पत्थरों की तरह पटक रहा था। उसने एक के बाद एक आठ बार बच्चे को पटका। यह खौफनाक मंजर देखकर मौके पर मौजूद महिलाओं और परिजनों की चीख निकल गई। हर कोई आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा था।
Source link
#सकड #म #बचच #क #आठ #बर #जमन #पर #पटक #म #न #कय #शद #स #इनकर #सनक #आशक #न #ल #ल #मसम #क #जन #VIDEO

Post Comment