×

International Yoga Day: Scindia Practiced Yoga On Yoga Day In Indore – Amar Ujala Hindi News Live – International Yoga Day:इंदौर में योग दिवस पर सिंधिया ने किया अभ्यास, कहा

इंदौर में राजवाड़ा के गणेश हॉल में योग दिवस पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जनप्राधियों और लोगों के साथ योग किया। सिंधिया ने इस मौके पर कहा कि स्वस्थ शरीर में ही सकारात्मक विचार आते हैं। बेहतर जीवन शैली के लिए व्यायाम आवश्यक है। इस भारतीय योग विधा को विश्व के कई देशों ने अपनाया है।

Trending Videos

योग एक स्वअनुशासन

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि योग एक स्वअनुशासन है। योग से हमें शांति की दिशा मिलती है। भारत की संस्कृति हमें सिखाती है कि सभी का कल्याण हो। मैं से हम की यात्रा सेवा समर्पण का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि योग को लोक शैली और दिनचर्या का हिस्सा बनाए। विश्व में योग के प्रचार के लिए भारत विज्ञान की मदद ले रहा है। इस पर रिसर्च हो रही है। भारतीय चिकित्सा में इसका महत्व बढ़ने लगा है। 

ये भी पढ़ें- International Yoga Day 2025: राज्य स्तरीय कार्यक्रम आज अटल पथ पर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होंगे शामिल

ये रहे मौजूद

इस दौरान मंत्री सिंधिया के साथ कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला भी मौजूद रहे। इंदौर में गोपुर चौराहे पर भी सामूहिक योग किया गया। अभिनेत्री अदा शर्मा ने शहवासियों के साथ योग के विभिन्न आसान किए। इसके अलावा अभय प्रशाल में भी योग दिवस पर हजारों लोगों ने योग कर रिकॉर्ड बनाया।

राजवाड़ा पर लगा दिए पोस्टर

योग दिवस भी सिंधिया समर्थकों ने अपने नंबर बढ़ाने में कसर नहीं रखी। राजवाड़ा पर पोस्टर लगाना प्रतिबंधित है, लेकिन चौक को पोस्टरों से पाट दिया गया।

Source link
#International #Yoga #Day #Scindia #Practiced #Yoga #Yoga #Day #Indore #Amar #Ujala #Hindi #News #Live #International #Yoga #Dayइदर #म #यग #दवस #पर #सधय #न #कय #अभयस #कह

Post Comment